• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सुकमा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naxal Fire Vehicle in Chhattisgarh: सुकमा में नक्सलियों ने हाइवे पर सात वाहनों में लगाई आग

Naxal Fire Vehicle in Chhattisgarh: सुकमा में एनएच 30 पर 100 से ज्यादा नक्सलियों ने मचाया उत्पात।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 25 Apr 2021 10:08:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 26 Apr 2021 09:39:23 AM (IST)
Naxal Fire Vehicle in Chhattisgarh: सुकमा में नक्सलियों ने हाइवे पर सात वाहनों में लगाई आग

सुकमा (नईदुनिया न्यूज), Naxal Fire Vehicle in Chhattisgarh। नक्सलियों ने भारत बंद का ऐलान 26 अप्रैल को किया था। उससे एक दिन पहले देर शाम को 400 मीटर के दायरे में 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही मौके पर पर्चे व बैनर भी लगाए जिसमें भारत बंद का जिक्र किया गया। करीब एक घंटे तक एनएच 30 पर नक्सली उत्पात मचाते रहे। आगजनी की पुष्टि एसपी के एल ध्रुव ने की।

रविवार देर शाम 7 बजे एनएच 30 पर स्थित एर्राबोर थाने से करीब 2 किमी दूर वर्दीधारी व ग्रामीण वेशभूषा में 100 से अधिक नक्सली आ धमके। एनएच 30 पर पेड़ काटकर डाला गया और सुकमा की ओर से आ रहे वाहनों को रोका गया। नक्सलियों ने वाहन चालकों को नीचे उतारकर उनके मोबाइल ले लिए फिर डीजल टैंक को फोडा और उसे वाहनों पर डालकर उनमें आग लगा दी। इसी तरह वहां आने वाले सभी वाहनों को एक-एक कर रोका और सात वाहनों में आग लगा दी। वाहन चालकों को नक्सलियों ने वहां से भगा दिया। करीब एक घण्टे तक नक्सली उत्पात मचाते रहे। इधर सूचना मिलने पर जवान मौके में लिए रवाना हुए। खबर की पुष्टि एसपी के एल ध्रुव ने की है।


naidunia_image

बाल-बाल बची यात्री बस

जब एर्राबोर के पास आगजनी हो रही थी तभी कोंटा की और से आ रही यात्री बस के चालक ने देखा कि वहां पर नक्सली वाहन में आग जला रहे हैं। तो तत्काल बस चालक ने करीब आधे किलोमीटर तक बस को रिवर्स में लेकर कोंटा पहुंचा। बस चालक की सूझबूझ के चलते यात्री बस बाल-बाल बच गई।

प्रत्यक्षदर्शी वाहन चालक ने बताया कि जब हम वहां पहुंचे तो नक्सलियों ने दो वाहन को रोक कर रखा था। सड़क पर पेड़ काटकर डाल दिया था, जिससे रास्ता जाम हो गया था। इसके बाद उनके मोबाइल व वाहन की चाबी ले लिए और दूर जाने को कहा गया। उसके बाद डीजल टैंक फोड़कर डीजल वाहनों पर छिड़का गया और आग लगा दी गई। उसके बाद वाहन आते गए और नक्सली आग लगाते गए। करीब 100 की संख्या में वर्दीधारी व ग्रामीण वेशभूषा में नक्सली थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।