• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सुकमा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sukma Naxal: नक्‍सलियों ने गुफा में छुपा रखा था भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक, चुनाव में नुकसान पहुंचाने चल रही थी तैयार

Sukma Naxal News: कैंप व थाने से करीब सात से आठ किमी दूर स्थित पहाड़ी की गुफा में नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामान छुपा रखा था ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 10:17:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Apr 2024 10:17:33 AM (IST)
Sukma Naxal: नक्‍सलियों ने गुफा में छुपा रखा था भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक, चुनाव में नुकसान पहुंचाने चल रही थी तैयार

नईदुनिया न्यूज, सुकमा। Sukma Naxal News: कैंप व थाने से करीब सात से आठ किमी दूर स्थित पहाड़ी की गुफा में नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामान छुपा रखा था और आगामी लोकसभा चुनाव में नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कुछ तैयारी चल रही थी लेकिन इसकी भनक सुरक्षा बलों को लगी और आपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों का जखीरा बरामद किया। जिसकी पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने करते हुए कहा कि नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई और आगामी दिनों में आपरेशन और तेज कर दिए जाएंगे।

पुलिस की मानें तो आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने है और ऐसे में तोंड़ारमाक व डब्बामरका में नक्सलियों के होने की सूचनाएं मिल रही थीं। और साथ ही गांव के जंगलों में स्थित एक पहाड़ी की छोटी सी गुफा में विस्फोटक व हथियार छुपाने की जानकारी मिली थी।


भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद

जिसके बाद एसपी किरण चव्हाण ने एक आपरेशन लांच किया जिसमें जिला बल, कोबरा 208, सीआरपीएफ 217, 212 व 241 की संयुक्त पार्टी रवाना की गई। करीब 6 से 7 किमी पैदल चलकर जवान उस पहाड़ी के पास पहुंचे और वहां बनी छोटी सी गुफा की सर्चिंग की तो भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद हुए। जिसे लेकर जवाना वापस कैंप लौट आए।

बरामद सामग्री में जेटिन राड (350 नग) इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर (105 नग) एक्सपलोजिव सामग्री, आइईडी (5 किलो) बीजीएल बम (19 नग) बीजीएल लांचर (दो नग) बीजीएल प्रोजेक्टर (22 नग) बीजीएल राउंड (04 नग) वायरलेस सैट, मोबाइल फोन, बैटरी समेत भारी मात्रा में दोनो पहाड़ियों में विस्फोटक सामग्री व हथियार बरामद कर जवान वापस सुरक्षित कैंप लौट आए हैं।

नक्सलियों के खिलाफ और तेज होंगे आपरेशन

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि लगातार जानकारी मिल रही थी कि तोंडामरका व डब्बामरका इलाके में नक्सलियों ने विस्फोटक सामग्री डंप की है जिसके बाद सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसमें जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। आने वाले दिनों में नक्सलियों के खिलाफ और आपरेशन तेज किए जाएंगे। लगातार कैंप खुलने और आपरेशन का प्रभाव पड़ रहा है, शासन की योजनाओं का फायदा ग्रामीणों को मिल रहा है। जिसके कारण नक्सलियों के बड़े लीडर आत्मसमर्पण कर 
रहे हैं।