• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में झाड़ियां में रोते मिली नवजात बच्ची, आवाज सुन महिला ने अस्पताल पहुंचाया, नवजात बच्ची को अब उसी की बेटी लेना चाहती है गोद

आवाज को सुनकर के महिला नवजात के करीब पहुंची। तो देखा बच्ची की चीटियां काट रही थी। बच्ची के शरीर पर चलते हुए चीटियों को देखकर के महिला ने तनिक भी देरी ...और पढ़ें

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 10:46:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Jun 2024 10:46:43 AM (IST)
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में झाड़ियां में रोते मिली नवजात बच्ची, आवाज सुन महिला ने अस्पताल पहुंचाया, नवजात बच्ची को अब उसी की बेटी लेना चाहती है गोद
महिला अपने बेटी के साथ मिल कर रही बच्ची की सेवा

HighLights

  1. महिला अपने बेटी के साथ मिल कर रही बच्ची की सेवा, चांदनी बच्ची को लेना चाहती गोद
  2. बेहतर इलाज और निगरानी के लिए बच्ची को चाइल्ड केयर में रखा जाएगा
  3. फिलहाल बच्ची स्वस्थ्य बताई जा रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली है। आशंका है। किसी ने जन्म के बाद बच्ची को झाड़ियां में छोड़कर चला गया। सुबह 4:00 बजे का समय था। जब वहां से गुजर रही महिला को नवजात की रोने की आवाज सुनाई दी।

आवाज को सुनकर के महिला नवजात के करीब पहुंची। तो देखा बच्ची की चीटियां काट रही थी। बच्ची के शरीर पर चलते हुए चीटियों को देखकर के महिला ने तनिक भी देरी नहीं की और तुरंत उसने बच्ची के शरीर से चीटियों को निकाला और बच्ची को गोद में उठाकर सफाई करी।


जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के सुबह 4 बजे की यह घटना है। नगर के वार्ड नंबर दस निवासी प्रतिमा कश्यप को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। इधर-उधर देखने के बाद उन्हें घर के पास ही झाड़ी में छोटी सी बच्ची दिखी।

प्रतिमा कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के गले में दो बार पतला कपड़ा लपेटा हुआ था जैसे उसका गला दबाने का प्रयास किया गया हो। हो सकता है उनकी हिम्मत नई हुई हो तो झाड़ियों में फेंककर चले गए।

लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

प्रतिमा कश्यप ने आसपास के लोगों को बुलाया और फिर बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बच्ची का इलाज शुरू हुआ तो दिखा कि पूरे शरीर में चींटियों के काटने के कारण लाल निशान थे। बताया जा रहा है कि बच्ची जन्म रविवार को ही हुआ है लेकिन उसे किसने छोड़ा इसका अभी पता नहीं चल सका है।

महिला अपने बेटी के साथ मिल कर रही बच्ची की सेवा, चांदनी बच्ची को लेना चाहती गोद

जिस प्रतिमा कश्यप ने बच्ची को सुरक्षित हॉस्पिटल तक पहुंचाया, उसी की बेटी चांदनी बच्ची को गोद लेना चाहती है। मां बेटी सुबह से ही बच्ची की सेवा खुद की बेटी की तरह हॉस्पिटल में करते दिखे। इतना ही नहीं जब शाम को बच्ची को जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर किया गया तब भी वे एम्बुलेंस में बच्ची के साथ ही गए। हालांकि अभी तय नहीं है कि बच्ची उन्हें गोद मिलेगी कि नहीं क्योंकि इसके लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया है।

बेहतर इलाज और निगरानी के लिए बच्ची को चाइल्ड केयर में रखा जाएगा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जब बच्ची को लाया गया तो इसके जानकारी पुलिस को भी दी गई। प्रतापपुर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक में इलाज के बाद बेहतर इलाज और निगरानी के लिए बच्ची को जिला चिकित्सालय सूरजपुर भेज दिया गया। फिलहाल बच्ची स्वस्थ्य बताई जा रही है। वहां से उसे चाइल्ड केयर में रखा जाएगा।