• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

आयुष्मान कार्ड बनाने में पूरे प्रदेश में अव्वल रहा सूरजपुर, 97% लक्ष्य पूरा, 1 अक्टूबर को लगेगा विशेष शिविर

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले में अब तक 7 लाख 66 हजार 134 आयु...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 05:47:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 05:47:00 PM (IST)
आयुष्मान कार्ड बनाने में पूरे प्रदेश में अव्वल रहा सूरजपुर, 97% लक्ष्य पूरा, 1 अक्टूबर को लगेगा विशेष शिविर
गांव में जाकर वृद्धजनों का बनाया जा रहा है कार्ड

HighLights

  1. जिले में अब तक सात लाख छियासठ हजार से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड तैयार हुए।
  2. सेवा संकल्प अभियान के तहत छूटे हुए पात्र परिवारों को स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
  3. आयुष्मान कार्ड बनाने में सूरजपुर जिला पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा कायम।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सूरजपुर : आयुष्मान भारत योजना का लाभ जिले के अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने में सूरजपुर ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले में अब तक सात लाख 66 हजार 134 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कार्ड निर्माण की उपलब्धि करीब 97 प्रतिशत है और इस मामले में सूरजपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। अब प्रशासन का फोकस उन पात्र परिवारों तक पहुंचने पर है, जो किसी कारण से अभी तक योजना से नहीं जुड़ पाए हैं।


कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समन्वय से जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य, पंचायत एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के सहयोग से पिछले एक माह में करीब 19 हजार 318 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। वहीं 2519 वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदन आयुष्मान कार्ड भी तैयार किए गए। जिले में अब तक 16 हजार से अधिक वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर 'आशिकी-2' का स्टेटस लगा.... घुनघुट्टा डैम में लगा दी छलांग, कॉलेज छात्र 19 वर्षीय रीतिक की मौत

सेवा संकल्प अभियान में छूटे परिवारों पर नजर

17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के दौरान अब शेष पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रत्येक विकासखंड में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अलग स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पात्र हितग्राहियों को योजना की जानकारी देने के साथ मौके पर कार्ड बनाने और तैयार कार्ड वितरित करने की व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम आयुष्मान योजना के तहत उपचार प्राप्त कर चुके हितग्राहियों के घर पहुंचकर उनसे संवाद भी करेगी।

एक अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों का विशेष शिविर

वृद्धजन सेवा संकल्प अभियान के तहत एक अक्टूबर को मंगल भवन सूरजपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ पात्र लोगों के वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। कार्ड बनवाने के लिए हितग्राहियों को राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाने कहा गया है। राशन कार्ड में संबंधित हितग्राही का नाम दर्ज होना आवश्यक है।

अभियान के दौरान पात्र एपीएल परिवारों के कार्ड भी बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पात्र एपीएल परिवारों को योजना के तहत 50 हजार रुपये तक, जबकि पात्र बीपीएल परिवारों को पांच लाख रुपये तक उपचार सुविधा उपलब्ध है।