• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

बिश्रामपुर में डबर मर्डर: तलाकशुदा टीचर और उनके बेटे की हत्या, सुलझाने में जुटी पुलिस

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर में शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके बारहवीं कक्षा के बेटे सुजल की हत्या से सनसनी फैल गई। छात्र का शव राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ग...और पढ़ें

By Apurv SinghEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 11:07:04 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 11:52:12 AM (IST)
बिश्रामपुर में डबर मर्डर: तलाकशुदा टीचर और उनके बेटे की हत्या, सुलझाने में जुटी पुलिस
वारदातस्थल का निरीक्षण करते पुलिस के अधिकारी। - नईदुनिया

HighLights

  1. बिश्रामपुर में शिक्षिका और छात्र पुत्र की हत्या
  2. सड़क किनारे बेटे और घर में मिली मां की लाश
  3. गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे स्वजनों ने की पहचान

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिश्रामपुर। सूरजपुर और सरगुजा जिले की सीमा पर महावीरपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे शनिवार को गड्ढे में मिले किशोर के शव की पहचान बिश्रामपुर के कार्मेल कान्वेंट स्कूल में 12वीं के छात्र सुजल बरेठ उर्फ पिंकू (17 वर्ष 10 माह) के रूप में हुई है। इस मामले में सनसनीखेज पहलू यह सामने आया जब छात्र की मां शिक्षिका रजनी बरेठ (40) का शव भी केशव नगर स्थित ममता कॉलोनी के किराए के मकान में मिला। मां-बेटे की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

शनिवार को महावीरपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे गड्ढे में किशोर का शव मिलने के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई थी। इसी बीच शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके बेटे सुजल के मोबाइल फोन बंद आने से स्वजन और परिचित परेशान थे। स्कूल में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होने के कारण शिक्षिका की अनुपस्थिति को लेकर उनकी सहकर्मी भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही थीं।


भाई और मां पहुंचे तो मिला शव

रजनी बरेठ के मायके बाराद्वार, जिला सक्ती में रहने वाले स्वजन भी दोनों से संपर्क नहीं हो पाने के कारण चिंतित थे। शनिवार देर शाम शिक्षिका के भाई और मां बिश्रामपुर पहुंचे। वे मां-बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने जयनगर थाने पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने सड़क किनारे मिले किशोर के शव का फोटो दिखाया, जिसे स्वजन ने सुजल बरेठ के रूप में पहचान लिया।

मकान का ताला तोड़ने पर मिला शिक्षिका का शव

सुजल की पहचान होने के बाद पुलिस शिक्षिका के स्वजन को लेकर शनिवार रात में केशव नगर स्थित ममता कॉलोनी में उनके किराए के मकान पहुंची, ये पता लगाने कि वह कहां है। मकान में ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर कमरे में एक महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। स्वजन ने शव की पहचान रजनी बरेठ के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मकान को सील कर दिया। रविवार सुबह पुलिस के उच्चधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की उपस्थिति में दोबारा कमरे को खोला गया। इसके बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि शव शिक्षिका रजनी बरेठ की है।

पति से हो चुका था तलाक

जानकारी के अनुसार, रजनी बरेठ का विवाह वर्ष 2006 में रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोयरदादर, विनोबा नगर निवासी सत्य बरेठ से हुआ था। वर्ष 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद रजनी अपने बेटे सुजल के साथ रहने लगी थीं। नौकरी के सिलसिले में वे सूरजपुर जिले में रह रही थीं। हाल ही में पदोन्नति के बाद उनकी नियुक्ति माध्यमिक शाला बेलटिकरी में हुई थी, जबकि उनका बेटा सुजल बिश्रामपुर के कार्मेल कान्वेंट स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

मां-बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हत्या हुई और दोनों घटनाओं के बीच क्या संबंध है, इसकी जांच की जा रही है। महिला के निजी संबंधों को लेकर भी कुछ चर्चाएं सामने आई हैं, लेकिन इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।