• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

हैंडपंप से निकल रहा लाल गंदा पानी, तीन बार कलेक्टर और विधायक से गुहार; तीन साल से बीईओ-डीईओ बेखबर, सूरजपुर में बदहाल प्राथमिक शाला

सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलाश नगर के छतरंग स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चे दूषित और अत्यधिक आयरनयुक्त पानी प...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 06:58:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 06:58:31 PM (IST)
हैंडपंप से निकल रहा लाल गंदा पानी, तीन बार कलेक्टर और विधायक से गुहार; तीन साल से बीईओ-डीईओ बेखबर, सूरजपुर में बदहाल प्राथमिक शाला
कैलाशनगर स्कूलफोटो नईदुनिया

HighLights

  1. छतरंग प्राथमिक शाला में लंबे समय से आ रहा दूषित व आयरनयुक्त पानी।
  2. गर्मी में 600 मीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर शिक्षिकाएं और रसोइया।
  3. कलेक्टर को 3 बार और विधायक को आवेदन के बाद भी समाधान नहीं।

नईदुनिया न्यूज, चांदनी बिहारपुर: सूरजपुर जिले के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की बुनियादी सुविधाओं की तस्वीर ग्राम पंचायत कैलाश नगर के ग्राम छतरंग स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में सामने आई है। यहां स्कूल के हैंडपंप से लंबे समय से गंदा और आयरनयुक्त पानी निकल रहा है। पानी पीने योग्य नहीं होने के बावजूद बच्चे इसी समस्या के बीच पढ़ने को मजबूर हैं। गर्मी में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब हैंडपंप से पानी निकलना लगभग बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में शिक्षक और रसोइया करीब 500 से 600 मीटर दूर से पानी ढोकर लाते हैं।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस समस्या को लेकर सूरजपुर कलेक्टर को तीन बार आवेदन दिया जा चुका है। पहली शिकायत 27 जनवरी 2024, दूसरी 25 अक्टूबर 2024 को जनदर्शन समाधान शिविर में और तीसरी तीन अगस्त 2026 को की गई।


इसके बावजूद स्कूल में पेयजल की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। कछिया-खैरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राजवाड़े को भी आवेदन दिया गया था, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

पदस्थापना से अब तक नहीं बदली स्थिति

शिक्षकों का कहना है कि वे जब से स्कूल में पदस्थ हुए हैं, तब से हैंडपंप का पानी गंदा आ रहा है। बच्चों के लिए भी वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है। शिक्षिकाओं का कहना है कि पिछले तीन वर्षों में शिक्षा विभाग के बीईओ या डीईओ स्तर का कोई अधिकारी स्कूल की स्थिति देखने नहीं पहुंचा।

सोलर पंप लगाने की मांग

शिक्षकों ने बीईओ से हैंडपंप की सफाई कराने तथा सोलर पंप स्थापित कर स्थायी पेयजल व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाना चाहिए। सरपंच को भी कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन पंचायत स्तर पर भी पहल नहीं होने की बात कही गई है।