• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को धमकी, लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मांगे 50 करोड़ रुपये

पूर्व महापौर एजाज ढेबर को विदेशी नंबर से फोन कर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। फोन करने वाले ने खुद को लारेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़ा ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 01:56:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 02:00:04 PM (IST)
रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को धमकी, लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मांगे 50 करोड़ रुपये
रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर

HighLights

  1. विदेशी नंबर से आया धमकी भरा फोन कॉल
  2. लारेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग का नाम लिया
  3. कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज, जांच शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर के मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबर से फोन कर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang Threat) और अमन साव गैंग से जुड़ा हुआ बताया है। धमकी भरा यह फोन सीधे एजाज ढेबर के निजी मोबाइल पर आया था।

घटना के बाद एजाज ढेबर खुद मध्य जोन के कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

एजाज के नंबर पर आया फोन, 50 करोड़ मांगे

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एजाज ढेबर के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने धमकी भरे लहजे में बात की और 50 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। उसने अपनी पहचान बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़े व्यक्ति के तौर पर बताई।


फोन आने के बाद एजाज ढेबर ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और खुद कोतवाली थाने जाकर शिकायत दी। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है।

विदेशी नंबर की जांच में जुटी साइबर टीम

मामले में विदेशी नंबर से फोन आने के कारण साइबर टीम भी एक्टिव हो गई है। पुलिस उस विदेशी नंबर की तकनीकी जांच कर रही है, जिससे एजाज ढेबर को फोन किया गया था। नंबर की असली लोकेशन, उसे इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति और कॉल करने के तरीके का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इंटरनेट कॉलिंग या किसी अन्य तकनीक का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है। फोन पर हुई बातचीत, कॉल का समय और अन्य डिजिटल सबूतों को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फोन सच में किसी संगठित अपराधी गिरोह के सदस्य ने किया था या किसी ने बिश्नोई और अमन साव जैसे कुख्यात नामों का इस्तेमाल कर डर पैदा करने और पैसा वसूलने की कोशिश की है।

अमन साव के रायपुर जेल में रहने के दौरान ढेबर परिवार से रहा है कनेक्शन

इस मामले में अमन साव के नाम का इस्तेमाल होने के बाद पुलिस उसके पुराने रायपुर कनेक्शन को भी खंगाल रही है। जब गैंगस्टर अमन साव रायपुर जेल में बंद था, उस समय एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर भी शराब घोटाले से जुड़े मामले में उसी जेल में बंद थे।

बाद में अमन साव को झारखंड ले जाते समय पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी। अब एजाज ढेबर को धमकी देने वाले व्यक्ति ने लारेंस बिश्नोई के साथ अमन साव गैंग का नाम भी लिया है। हालांकि, इस मामले में फोन करने वाले का अमन साव या बिश्नोई गैंग से सच में कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

गैंग का नाम लेकर धमकी या असली कनेक्शन, जांच जारी

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला व्यक्ति सच में किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या उसने सिर्फ कुख्यात गैंग के नाम का इस्तेमाल किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ विदेशी नंबर से आए फोन के आधार पर सीधे किसी गैंग से आरोपी का संबंध जोड़ना जल्दबाजी होगी। तकनीकी जांच और आरोपी की पहचान सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच

एजाज ढेबर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। साइबर टीम की मदद से फोन नंबर और कॉल से जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस फोन के पीछे कोई स्थानीय व्यक्ति या किसी संगठित गिरोह का नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा है।

फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही धमकी देने वाले व्यक्ति और उसके नेटवर्क के बारे में साफ जानकारी सामने आएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर इस तरह का कोई संदिग्ध कॉल आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में गांवों की बदलेगी तस्वीर, 4000 करोड़ का बजट, वीबी-जीरामजी के तहत मिलेगा ज्यादा काम