• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

सूरजपुर में पीतल बना 'सोना': 2.20 लाख की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, पुलिस ने घेराबंदी कर 4 आरोपियों को दबोचा

सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर थाना क्षेत्र में सोना बेचने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 06:31:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 06:31:03 PM (IST)
सूरजपुर में पीतल बना 'सोना': 2.20 लाख की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, पुलिस ने घेराबंदी कर 4 आरोपियों को दबोचा
पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपित

HighLights

  1. सोना बेचने के नाम पर 2.20 लाख की ठगी
  2. चार आरोपी गिरफ्तार, 1.24 लाख रुपये बरामद
  3. असली सैंपल दिखाकर पीड़ित को बनाया शिकार

नईदुनिया न्यूज, चांदनी बिहारपुर। सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर थाना क्षेत्र में सोना बेचने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 24 हजार रुपये बरामद किए हैं।

सैंपल दिखाकर जीता भरोसा

जानकारी के अनुसार दरीपारा निवासी बालरूप गुप्ता (45) को होली से पहले मोहन कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि कुछ लोग सोना बेच रहे हैं। इसके बाद 6 मार्च को वह संदिग्ध व्यक्तियों से मिला, जहां आरोपियों ने सोने का छोटा सैंपल दिया। इस सैंपल की जांच भैयाथान के एक सोनार से कराई गई, जो असली निकला।


पीतल को सोना बताकर की ठगी

आरोपियों ने भरोसा जीतकर 11 मार्च को रेडीपहरी चौक ठाडपाथर में सौदा तय किया। यहां कपड़े में लिपटा पीतल सोने के बिस्किट के रूप में देकर बालरूप गुप्ता से 2 लाख 20 हजार रुपये नकद ले लिए और फरार हो गए।

चार आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र यादव, किशोरी लाल यादव, अर्जुन देवांगन और मोहन कुमार उर्फ सोनू शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लाख 24 हजार रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को 26 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की कार्रवाई

कार्रवाई थाना प्रभारी आरपी साहू के नेतृत्व में एएसआई क्षेत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह पोर्ते सहित पुलिस टीम ने की।

यह भी पढ़ें- रायपुर में पैसों के विवाद में युवक की सरेआम हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा