• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

सूरजपुर में मात्र 3 मिनट में मौके पर पहुंची एंबुलेंस, QR कोड बना 3 घायलों के लिए जीवनरक्षक

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जिला प्रशासन की अभिनव पहल 'अपना हेल्प क्यूआर' सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान साबित हो रही है। महगांव के पास मोटरसाइ...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 08:18:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 08:18:01 PM (IST)
सूरजपुर में मात्र 3 मिनट में मौके पर पहुंची एंबुलेंस, QR कोड बना 3 घायलों के लिए जीवनरक्षक
घायलों काे समय पर मिला अस्पताल में उपचारफोटो जनसंपर्क

HighLights

  1. सूरजपुर जिले में जिला प्रशासन की इस बेहतरीन पहल की हो रही है सराहना।
  2. सड़क पर गिरे बाइक सवारों की मदद को आगे आए राहगीर, स्कैन करते ही सक्रिय हुई सेवा।
  3. महगांव के पास हुए सड़क हादसे में दादी, पोता और एक अन्य घायल हुए सुरक्षित।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सूरजपुर: सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए समय पर मिली मदद कई बार जीवन बचाने में निर्णायक साबित होती है। सूरजपुर जिले में जिला प्रशासन की पहल से संचालित ''अपना हेल्प क्यूआर'' ने इसी तत्परता की मिसाल पेश की है। ग्राम महगांव के पास हुए हादसे में मोटरसाइकिल सवार रामेश्वर, उनकी दादी सुधनी बाई और एक बच्चा सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

मौके पर मौजूद तुलेश्वर राजवाड़े ने मोटरसाइकिल पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर सहायता मांगी। इसके महज तीन मिनट के भीतर एंबुलेंस पहुंच गई और तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर निश्शुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया।

जानकारी के अनुसार, रामेश्वर अपनी दादी और एक बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना होने से तीनों सड़क पर गिर पड़े। घायलों को तत्काल चिकित्सा के साथ मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना होने से तीनों सड़क पर गिर पड़े। ऐसे समय में तुलेश्वर राजवाड़े ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद के लिए पहल की। उन्होंने मोटरसाइकिल पर लगे ''अपना हेल्प क्यूआर'' को स्कैन किया, जिससे आपातकालीन सहायता की प्रक्रिया शुरू हो गई।


सूचना मिलने के बाद महज तीन मिनट में एंबुलेंस की उपलब्धता ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तीनों को निश्शुल्क उपचार भी मिला।

यह भी पढ़ें- बिश्रामपुर में मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, अब तक नहीं मिले ठोस सुराग

बिना एप डाउनलोड किए मिल सकती है सहायता

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से ''अपना हेल्प क्यूआर'' पहल संचालित की जा रही है। इसकी खासियत यह है कि सहायता प्रक्रिया शुरू करने के लिए मोबाइल में अलग से कोई एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती। वाहन पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर आपातकालीन सहायता मांगी जा सकती है।