• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

छत्‍तीसगढ़ के सूरजपुर में बहन की शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में विवाहिता की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बिखरी गिट्टी उसके सिर में जा घुसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

By Vinod ShriwashEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 16 May 2026 06:01:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 06:04:01 PM (IST)
छत्‍तीसगढ़ के सूरजपुर में बहन की शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में विवाहिता की मौत
सूरजपुर में सड़क हादसा।

HighLights

  1. खरीदारी के लिए बाजार गई थी विवाहिता, सिर में गिट्टी घुसने से मौत।
  2. बाजार क्षेत्र में अचानक एक स्कूटी सवार से बाइक की टक्कर हो गई।
  3. बाइक के पीछे बैठी ज्योति उछलकर सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी।

नईदुनिया न्यूज़, विश्रामपुर। छोटी बहन की शादी में शामिल होने मायके आई एक 24 वर्षीय विवाहिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद जिस घर में शादी की तैयारियों और खुशियों का माहौल था, वहां अचानक मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार धरतीपारा निवासी ज्योति प्रजापति पति भानु प्रजापति अपनी छोटी बहन के विवाह समारोह में शामिल होने मायके देवनगर आई हुई थी।

घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिवार के सदस्य खरीदारी में जुटे थे। बुधवार को ज्योति अपने भाई के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर शॉपिंग के लिए देवनगर बाजार गई थी।

बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में अचानक एक स्कूटी सवार से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक के पीछे बैठी ज्योति उछलकर सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बिखरी गिट्टी उसके सिर में जा घुसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

खून से लथपथ हालत में स्वजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल देवनगर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में भी हालत नाजुक बनी रहने पर डाॅक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेज दिया। लेकिन जिंदगी की जंग लड़ रही ज्योति ने अंबिकापुर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

बिश्रामपुर के समीप रास्ते में उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह दुखद खबर स्वजन तक पहुंची, शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ ही घंटों बाद शादी की रस्में होनी थीं, वहां मातम छा गया।


पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद पूरे गांव और रिश्तेदारों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बिखरी गिट्टी और यातायात अव्यवस्था को हादसे की बड़ी वजह बताया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।