• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

सूरजपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घरेलू विवाद में मां ने खोया आपा, मासूम बच्चे को जमीन पर पटका

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान मां ने गुस्से में अपने डेढ़-दो वर्षीय बच्चे को जमीन पर पटक दिया।

By Vinod ShriwashEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 06:36:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 06:36:45 PM (IST)
सूरजपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घरेलू विवाद में मां ने खोया आपा, मासूम बच्चे को जमीन पर पटका
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में परिवार के झगड़े का मासूम पर कहर

HighLights

  1. रामानुजनगर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव की है घटना
  2. घरेलू विवाद के दौरान मां ने मासूम को जमीन पर पटका
  3. मामले में अब तक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं हुई

नईदुनिया न्यूज, सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। परिवार में चल रहे तनाव के बीच एक मां ने गुस्से में अपने ही डेढ़-दो वर्षीय मासूम बच्चे को जमीन पर पटक दिया। घटना में बच्चे के सिर और नाक पर चोटें आईं।

परिजन तत्काल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे

जानकारी के अनुसार, ग्राम जगतपुर में घरेलू कलह के दौरान मां ने आपा खो दिया और बच्चे को जमीन पर पटक दिया। घटना के बाद परिजन बिना देरी किए मासूम को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्चे का इलाज शुरू किया।


डॉक्टरों ने बताया, खतरे से बाहर है बच्चा

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम ने बताया कि घरेलू विवाद के दौरान हुई इस घटना में बच्चे के सिर और नाक पर चोटें आई थीं। चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार करते हुए बच्चे को टांके लगाए हैं। वर्तमान में बच्चे की स्थिति सामान्य है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

पुलिस में दर्ज नहीं हुई शिकायत

फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से रामानुजनगर थाना में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।