• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

बनारस मार्ग पर सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत, पहिए में फंसकर 100 मीटर तक घिसटता चला गया एक युवक

सूरजपुर जिले के विश्रामपुर अंतर्गत बनारस मार्ग पर गंगापुर गांव के पास मंगलवार-बुधवार की रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों-प्रकाश ...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 09:30:22 AM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 09:30:22 AM (IST)
बनारस मार्ग पर सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत, पहिए में फंसकर 100 मीटर तक घिसटता चला गया एक युवक
गंगापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मची चीख-पुकार; सीसीटीवी खंगालने में जुटी लटोरी पुलिस

HighLights

  1. हादसे के बाद वाहन में फंसकर सौ मीटर तक घिसटता रहा युवक; तीन दोस्तों की मौके पर मौत
  2. हेलमेट न पहनना पड़ा भारी! बिश्रामपुर के प्रकाश, संदीप और बलबीर की सड़क हादसे में गई जान
  3. गंगापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मची चीख-पुकार; सीसीटीवी खंगालने में जुटी लटोरी पुलिस

नईदुनिया न्यूज़, बिश्रामपुर: बनारस मार्ग पर गंगापुर गांव के समीप मंगलवार-बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद मोटर साइकिल और एक युवक अज्ञात वाहन में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार कनकपुर निवासी प्रकाश सिंह (20) पिता शंभू सिंह गोंड़ अपने साथी संदीप राजवाड़े (21) पिता गणेश प्रसाद राजवाड़े और बलबीर यादव (18) पिता जगलाल यादव, दोनों निवासी वीरपुर, मंगलवार शाम मोटर साइकिल से घूमने निकले थे। तीनों युवक रात करीब 12 बजे ग्राम तुलसी की ओर से वापस अपने घर लौट रहे थे।


इसी दौरान गंगापुर गांव के समीप बनारस मार्ग पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर लटोरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी पहुंचाया। जहां बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शवों को उनके स्वजन को सौंप दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही कनकपुर और वीरपुर गांव में मातम पसर गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय तीनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।

लटोरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर दुर्घटना के कारणों और वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- रायगढ़: गजब का रोमियो! घर में दो-दो बीवियां, बाहर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया; शोषण के आरोप में गिरफ्तार