• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

चेन्नई से लौटते ही बेटे ने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, आपा खोकर डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत चेंद्रा चौकी क्षेत्र के पकनी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चेन्नई से कुछ दिन पहले ही ...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 09:56:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 09:56:31 PM (IST)
चेन्नई से लौटते ही बेटे ने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, आपा खोकर डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या
आरोपित पुत्र फोटो पुलिस

HighLights

  1. चेन्नई से कुछ दिन पहले ही लौटा था आरोपित पुत्र, सूरजपुर में सनसनीखेज वारदात।
  2. भैयाथान विकासखंड के चेंद्रा चौकी क्षेत्र के पकनी गांव में रिश्तों का खूनी अंत।
  3. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में मां ने भी दिया बेटे का साथ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सूरजपुर : मां के कथित संबंधों की बात सुनकर पहले से ही आक्रोशित चल रहे बेटे ने जब अपनी आंखों से वही दृश्य देख लिया, तो उसका गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उसने घर में रखे डंडे से गांव के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मामले को छिपाने के लिए मां-बेटे ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो सके। घर में शव पड़े होने की जानकारी बाहर आते ही मामले का राजफाश हो गया।

मृतक के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेटे के साथ उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। सनसनीखेज वारदात भैयाथान विकासखंड के चेंद्रा चौकी क्षेत्र के पकनी गांव की है। पुलिस के अनुसार पकनी निवासी प्रभु नारायण कुशवाहा उर्फ सूरज कुशवाहा (40) का गांव की ही चालीस वर्षीय महिला से कथित रूप से संबंध था। महिला का छोटा बेटा करण देवांगन चेन्नई में रहकर काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह वापस गांव लौटा था। इस दौरान ग्रामीणों से उसे अपनी मां और प्रभु नारायण के बीच कथित संबंधों की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर करण पहले से ही नाराज था।


गुरुवार शाम करण घर पहुंचा। इसी दौरान उसने अपनी मां और प्रभु नारायण को घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद करण ने अपना आपा खो दिया और घर में रखे डंडे से प्रभु नारायण पर हमला कर दिया। उसने इतनी बेरहमी से मारपीट की कि प्रभु नारायण की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में IG बोले- डरें नहीं कॉल करें, डायल 112 से मिलेगी तत्काल मिलेगी मदद

प्रभु नारायण की मौत के बाद करण और उसकी मां ने कथित तौर पर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। शव घर में ही रह गया और घटना की जानकारी अन्य लोगों तक पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के भाई को इसकी सूचना दी।

भाई की शिकायत पर खुला हत्या का राज- मृतक के भाई ने चेंद्रा चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने करण देवांगन और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वर्जन

घटना में मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।\

योगेश देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक