• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सूरजपुर

सूरजपुर: होटल के कमरे में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

सूरजपुर के चंद्रपुर स्थित आदित्य होटल में 20 वर्षीय युवक गोलू (पिता छत्तर, निवासी सागरपुर) का शव मंगलवार सुबह करीब 5 बजे कमरे में फंदे पर लटका मिला। ह...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 04:18:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 04:18:31 PM (IST)
सूरजपुर: होटल के कमरे में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. होटल कमरे में युवक का शव फांसी पर लटका।
  2. पुलिस पहुंचने से पहले उतारा गया शव।
  3. सूरजपुर के आदित्य होटल की घटना, जांच जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सूरजपुर: नगर की सीमा से लगे ग्राम चंद्रपुर स्थित आदित्य होटल में उस समय सनसनी फैल गई, जब होटल में काम करने वाले करीब 20 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना मंगलवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही होटल संचालक और कर्मचारियों ने शव को नीचे उतार दिया था।

मृतक की पहचान सागरपुर निवासी गोलू, पिता छत्तर के रूप में बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।जानकारी के अनुसार, ग्राम चंद्रपुर स्थित आदित्य होटल में काम करने वाला युवक सुबह अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसे इस हालत में देखकर होटल संचालक और कर्मचारियों ने शव को नीचे उतार दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक शव नीचे उतारा जा चुका था।


यह भी पढ़ें- जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नए नियम लागू, दो साल बाद मजिस्ट्रेट का आदेश जरूरी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।