• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा

सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर, गोविंदपुर में 17 पशुओं की मौत

घटना के समय क्षेत्र में कुछ देर के लिए तेज हवा और बारिश का दौर चला था, जिसके साथ ही बिजली गिरने की घटना भी हुईं।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 07:09:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 07:10:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर, गोविंदपुर में 17 पशुओं की मौत
सरगुजा में बिजली गिरने से मवेशियों की मौत।

HighLights

  1. प्राकृतिक आपदा से ग्रामीणों को भारी नुकसान।
  2. पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
  3. उनके सामने आजीविका संकट खड़ा हो गया है।

नईदुनिया न्यूज, बतौली। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दूरस्थ गोविंदपुर में सोमवार को प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपा दिया। दोपहर लगभग तीन बजे तेज आंधी, वर्षा और गरज-चमक के बीच पहाड़ी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 17 पशुओं की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अचानक मौसम खराब होने के दौरान पशुपालकों ने अपने पशुओं को चराने के लिए पहाड़ी इलाके में भेजा था। इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर बड़ी संख्या में पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना में गोविंदपुर निवासी मनीराम यादव के दो बैल, मदन तिर्की के सात और आनंद बड़ा की आठ बकरियां शामिल हैं। इस हादसे से प्रभावित पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में कुछ देर के लिए तेज हवा और बारिश का दौर चला था, जिसके साथ ही बिजली गिरने की घटना भी हुईं। प्रशासन से पीड़ित पशुपालकों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की जा रही है, ताकि उन्हें इस विपदा से उबरने में मदद मिल सके।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।