• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मायके आई बहन ने रात 12:30 बजे फोन चलाने से रोका, तो भाई ने बेरहमी से कर दी हत्या

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में रात को फोन चलाने से रोकने पर गुस्साए भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। बहन रात को सो रही थी, इस दौरान हत्यारे भाई ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By Asim Sen GuptaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 07 Aug 2025 11:06:24 AM (IST)Updated Date: Thu, 07 Aug 2025 01:25:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मायके आई बहन ने रात 12:30 बजे फोन चलाने से रोका, तो भाई ने बेरहमी से कर दी हत्या
सोती बहन की हत्या कर दी

नईदुनिया न्यूज,लखनपुर। सरगुजा जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिर्फ मोबाइल चालने को लेकर विवाद में भाई ने अपनी शादीशुदा बहन की हत्या कर दी। लखनपुर थाना अंतर्गत कुन्नी चौकी क्षेत्र के लिपिंगी गांव में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपनी ही बहन की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।

हत्या की वजह महज इतनी थी कि बहन ने देर रात में मोबाइल चलाने से भाई को टोका था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर ली है। आरोपी भाई ने अपराध मान लिया है।


जानकारी के अनुसार, लिपिंगी गांव निवासी मुनेश्वरी मझवार अपने बच्चों के साथ 5 अगस्त को अपने ससुराल से गांव में ही स्थित अपने मायके आई थी। रात में खाना खाने के बाद वह जमीन पर सो गई थी और उसका बड़ा भाई जयप्रकाश मझवार उसी कमरे में खाट पर लेटा हुआ मोबाइल चला रहा था। रात करीब 12.30 बजे मुनेश्वरी ने भाई को मोबाइल चलाने से मना करते हुए मोबाइल अपने पास रख लिया।

सोती बहन को मार डाला

इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रात लगभग एक बजे गुस्से में भरे जयप्रकाश ने पास रखी कुल्हाड़ी से सोती हुई बहन के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह होने पर छोटे भाई स्मिथ मझवार ने चौकी कुन्नी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: Raipur News: बारूद फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा पानी पीने से 25 मवेशियों की मौत, जांच जारी

आरोपी ने हत्या करना स्वीकारा

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपी जयप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।