
नई दिल्ली। भारत में विदेशी नस्ल के डॉगीज की अच्छी कीमत मिलती है और इसके चलते डॉग किडनैपिंग के मामले भी सामने आते हैं। ऐसा ही एक और मामला दिल्ली का है जिसमें यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
इस वीडियो फुटेज में आप देख सकते हैं कि बीगल नस्ल की फीमेल डॉग को करोल बाग स्थित उसके घर के सामने से ही किडनैप कर लिया गया। फुटेज में आप देख सकते हैं कि यह डॉगी कोको घर के बाहर टहल रही थी जिसे देखकर एक सफेद रंग की कार रूकी और उसका ड्राइवर उसे जबर्दस्ती ले गया। कार का नंबर न दिखने से पुलिस इस मामले से पल्ला झाड़ रही है।
कुत्ते को पता चलता है कि किसी परिवार में मौत हो गई, वो रोता है वहीं रहता है
वास्तव में यह वीडियो 22 दिसंबर 2016 की है। कोको की मालकिन जयकिका सेठी तब से ही परेशान है। जयकिका ने अभी तक कोको को खोजने की हर संभव कोशिश कर ली है। पुलिस स्टेशन से लेकर कैब कंपनी तक जयकिका ने कार की जानकारी निकलवाने की हर कोशिश की, मगर अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ।
अब जयकिका ने सोशल मीडिया पर भी मदद की गुहार लगाई है। परिवार ने अब कोको का पता बताने वाले को 15 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।