• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • दिल्ली एनसीआर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल के बचाव में आई AAP, कहा घर नहीं दफ्तर का है बिल

केजरीवाल के सरकारी घर का अप्रैल-मई महीने में बिजली बिल 91 हजार रुपए आया है। भाजपा ने इसे एक लाख से अधिक बताया है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 30 Jun 2015 09:42:19 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2015 03:55:07 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
केजरीवाल के बचाव में आई AAP, कहा घर नहीं दफ्तर का है बिल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। उनके सरकारी घर का अप्रैल-मई महीने का बिजली बिल 91 हजार रुपये आया है। यह खुलासा एक सूचना के अधिकार (आरटीआई) के जवाब में हुआ है। हालांकि, दिल्ली सरकार ने इसके जवाब में कहा है कि यह दो नहीं तीन महीने का बिजली बिल है।

इस पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने कहा है कि रोजाना यहां पर सैकड़ों कार्यकर्ता आते हैं। यहां पर जनता दरबार भी लगता है। इस लिहाज से बिल संतुलित है। वहीं, केजरीवाल के मीडिया सलाहकार ने कहा है कि बिजली बिल में घर, जनता दरबार और कैंप ऑफिस भी शामिल है।


मुख्यमंत्री का यह घर दिल्ली के सिविल लाइंस में है। वकील और आरटीआई कार्यकर्ता विवेक गर्ग द्वारा मांगे गए सूचना के अधिकार के जवाब में दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने केजरीवाल के घर के बिजली बिल की जानकारी दी है, जवाब के साथ 91 हजार रुपये के बिजली बिल की कॉपी भी भेजी है।

यह भी पढ़ें : बॉबी जिंदल का अपने पुश्‍तैनी गांव से है खास कनेक्शन

वहीं, मुख्यमंत्री आवास का भारी-भरकम बिल आने के बाद दिल्ली सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, सरकार इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वाकई इतनी रकम की बिजली खर्च हुई है या फिर किसी गलती के कारण यह बिल चला गया है?

भाजपा बिफरी, किया केजरीवाल पर हमला

मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बिजली बिल को लेकर प्रदेश भापजा ने आप सरकार पर हमला किया है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण कपूर के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर का बिजली बिल 91 हजार नहीं, बल्कि एक लाख रुपये से ज्यादा है। हमारी मांग है कि आप के सभी मंत्रियों के घरों-दफ्तरों के बिजली बिल को सार्वजनिक किया जाए।

यह भी पढ़ें : साबरमती में नौ घंटे में युगल सहित पांच ने की आत्महत्या

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।