
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज प्रिंसिपल पर अनियमितताओं के आरोपों को लेकर उच्च न्यायालय के निर्देश पर बनी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की जांच समिति रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर गुヒवार को कर्मचारी, शिक्षक धरना देंगे। कॉलेज परिसर में सुबह 10 से 1 बजे तक आयोजित इस धरने में दिल्ली यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज कर्मचारी यूनियन, दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के साथ-साथ कॉलेज शिक्षक व कर्मचारी हिस्सा लेंगे। शिक्षकों व कर्मचारियों की मांग है कि यदि इस रिपोर्ट के अन्तर्गत प्रिंसिपल दोषी है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए।