
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का खुलासा किया है, जो युवकों को अपने प्यार के जाल में फंसाती थीं। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उनका वीडियो बना लेती थीं। फिर पुलिस बुलाने की धमकी देकर उनसे उगाही की जाती थी।
हनी ट्रैप यानी औरतों की आड़ में शिकार फंसाकर ब्लैकमेल व लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने दो औरतों समेत चार लोगों को अरेस्ट किया है। दो महिलाएं अभी भी फरार हैं। डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि इस गिरोह से नामी न्यूज चैनलों के फर्जी आईकार्ड व दस्तावेज बरामद हुए हैं।
पत्रकार बनकर देते थे ठगी को अंजाम
पुलिस की माने तो युवकों-पुरुषों को फंसाने की पूरी कहानी गिरोह पहले ही तैयार करके रखता था। जैसे ही कमरे में महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिलते तो गिरोह के अन्य साथी घर में आ धमकते। इस दौरान कोई उनकी विडियो बनाने लगता है, कोई फोटो खींचने लगता है। फिर पुलिस बुलाने की धमकी दी जाती।
दीपा ने टास्क फोर्स के गठन के लिए किया मोदी का शुक्रिया
बदनामी के डर से युवक हो जाते बेबस
बदनामी का डर दिखाकर जेब से एटीएम कार्ड निकाल लिया जाता है और पासवर्ड पूछकर पैसे ऐंठ लिए जाते हैं। इनके फैलाए जाल में फंसे युवक बदनामी के डर से मुंहमांगी फरमाइश पूरी करने के लिए बाध्य होते।
गिरोह की औरतें कनॉट प्लेस एरिया में घूमकर शिकार को फंसाती थीं। इसके अलावा अनजान नंबर पर कॉल करके बातचीत करती थीं और फिर लगातार संपर्क में रहकर पुरुषों को जाल में फंसाती थीं। इसके लिए बुराड़ी में फ्लैट किराए पर लिया गया था।
अब भी हाजी अली दरगाह में क्यों नहीं जाना चाहती मुस्लिम महिलाएं
पंजाब की महिला भी है शामिल
पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों होशियारपुर (पंजाब) की बलबीर कौर, मयूर विहार निवासी मुकेश कुमार, नत्थूपुरा निवासी कुलदीप, शालीमार गार्डन की सुनीता को गिरफ्तार किया है।