
नई दिल्ली। बच्चे का अपहरण हो जाने के 10 साल बाद वह एक बार फिर से अपने असली माता-पिता से मिल गया है। बच्चा चोरी होने के बाद उसके माता-पिता ने हार नहीं मानी और उसकी खोज-खबर के लिए हर संभव कोशिश करते रहे।
बच्चे के बारे में पहला सुराग उस वक्त लगा, जब अफसर खान और फरीदा मई 2016 में एक किसी शादी समारोह में शरीक होने गए थे। वहां चर्चा के दौरान उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर दिखाई और उसके अपहरण के बारे में बताया।
किसी ने जानकारी दी कि ऐसी ही शक्ल सूरत का एक बच्चा पुराने सीलमपुर के कौशिक पुरी में रहने वाली एक दंपती के पास देखा गया है। इस जानकारी के बाद दंपति ने पुलिस ने संपर्क किया।
साढ़े चार साल की अनन्या का आवेदन यूपी बोर्ड के सॉफ्टवेयर ने किया खारिज
इसके बाद कृष्णा नगर थाने के एसएचओ मोहन चंद पांडेय और चौकी इंचार्ज ललित कुमार के नेतृत्व में बच्चे की तलाश के लिए एक टीम बनाई गई। इसके बाद पुराने सीलमपुर स्थित एमसीडी स्कूल में किडनैप बच्चे के हुलिए से मिलता-जुलता बच्चा पुलिस को मिल गया।
बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल से 10 साल पहले बच्चे को उस वक्त किडनैप किया गया था, फरीदा वहां इलाज कराने पहुंची थी। कृष्णा नगर पुलिस ने बच्चे को किडनैप करने के आरोप में मोहम्मद शमीम और उसकी पत्नी नर्गिस को गिरफ्तार कर लिया।
GST पास करने वाला पहला केंद्र शासित राज्य बना दिल्ली
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अन्य अपहरणों में भी उनका हाथ था। बच्चे के भविष्य के बारे में फैसला कोर्ट करेगा। माना जा रहा है कि वह डीएनए टेस्ट करने के लिए आदेश दे सकती है, जिससे बच्चे के माता-पिता की पहचान सुनिश्िचत की जा सके।