
नई दिल्ली। पूर्व नौकरशाह आरके बंसल के घर पर घरेलू नौकर का काम कने वाली 17 साल की रचना श्रीवास ने कहा कि सीबीआई छापे से पहले बंसल का परिवार खुश था। सीबीआई के छापे ने उनकी जिंदगी तबाह कर दी और उन्हें बार-बार आत्महत्या का विचार करने के लिए मजबूर कर दिया।
बंसल और उनके बेटा योगेश मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के अपने घर में मृत मिला था। उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पांच अधिकारियों पर "मानसिक और शारीरिक यातना" का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट छोड़ा था।
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार, घरेलू नौकर रचना श्रीवास ने बताया कि बंसल की पत्नी सत्यबाली और बेटी नेहा ने 16 जुलाई आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही बंसल और उनका बेटा योगेस व्याकुल था।
रचना ने बताया कि मेरे मालिक (बंसल और योगेश) अक्सर मुझे कहते थे कि सत्यबाला मैडम और नेहा दीदी के बाद उन्होंने सब कुछ खो दिया और आत्महत्या करना ही परिवार के सामने एकमात्र विकल्प रह गया था। मगर, मैंने कभी नहीं सोचा कि, जो वे कह रहे हैं वास्तव में वैसा कदम उठा लेंगे।
अस्पताल के बिस्तर से भी शासन की लगाम अपने हाथों में रखती हैं जयललिता
रचना ने कहा कि उसने योगेश को आत्महत्या करने के 15 घंटे पहले एक लंबी रस्सी के साथ घर में घुसते हुए देखा था। उसने बताया कि सोमवार की शाम को वह करीब 6.30 बजे फ्लैट से निकलने वाली थी। तब मैंने देखा कि योगेश भैया एक लंबी रस्सी लेकर आए हैं।
उन्होंने कहा कि वह इसे घर पर इस्तेमाल करने के लिए खरीदकर लाए हैं। उसने बताया कि अपने पिता की तुलना में योगेश अधिक परेशान था। पड़ोसियों ने बताया कि अपनी मां और बहन की मौत के बाद योगेश ने लोगों के साथ बातचीत बंद कर दी थी।
हरीश, नाम के एक पड़ोसी ने कहा कि योगेश हाल को हाल ही में अपने रियल एस्टेट के बिजनेस में भारी नुकसान हुआ था। योगेश अधिक उदास रहता था और अपने कमरे में ही रहा करता था। उनकी जमानत के बाद बंसल बंसल वकीलों की मदद के लिए दौड़ भाग करते थे।
तीन पैरेंट्स के डीएनए से पैदा हुआ दुनिया का पहला बच्चा
एक अन्य पड़ोसी राकेश कुमार ने कहा कि पत्नी और बेटी को खोने के बाद बंसल अपने बेटे को शादी करने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। योगेश व्यापार या परिवार में हुए नुकसान के बाद से परेशान हो गया था। उन्होंने कहा कि योगेश ने कभी शादी करने की इच्छा नहीं दिखाई।
रचना ने कहा कि बंसल की गिरफ्तारी से पहले परिवार बहुत खुश था। मुझे बताया गया था कि सीबीआई ने घर से नकदी, आभूषण जब्त कर लिए और केवल 21,000 रुपए छोड़े थे। उनके बैंक खातों को भी सीज कर दिया गया था। मगर, वे दो नौकरानियों, माली और एक सुरक्षा गार्ड सहित सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान समय पर कर रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि आत्महत्या करने से एक दिन पहले बंसल ने सभी कर्मचारियों को वेतन दिया था। हर किसी को बताया गया था कि वे छुट्टी पर जा रहे थे और एक महीने के बाद वापस आ सकते हैं। रचना पिछले सात महीनों के लिए बंसल घर पर काम कर रही थी।