
दिल्ली मेट्रो में सफर करना कई बार बहुत रोचक होता है क्योंकि यहां आपको तरह-तरह के लोग जो मिलते हैं। सोशल मीडिया पर लोग कई बार मेट्रो के अपने अनुभव को शेयर करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही दिल्ली की महिला रितिका दहिया के साथ हुआ जो कि मेट्रो में सफर कर रही थी और उसने साड़ी पहनी कई महिलाओं को गाते और नाचते हुए देखा। वह भी इस तरह जैसे उन्हें कोई देख ही नहीं रहा हो।
अपने फेसबुक पोस्ट में रितिका ने लिखा कि उनका यह सफर बहुत मनोरंजक था। पोस्ट के मुताबिक हरियाणा के एक गांव की महिलाएं थी। और मजे की बात तो यह थी कि उनमें से एक की बेटी की सास के अंतिम संस्कार से लौटी थी। वह उस गुजरी हुई सास लंबे जीवन का उत्सव मनाते हुए नाच रही थी। इन महिलाओं के बीच 'दादी' भी थी।
विश्वास करें या न करें लेकिन यह डांस लगभग 30 मिनट तक चला और इसे लेकर किसी ने आपत्ति नहीं उठाई। यहां तक कि अधिकारियों ने भी नहीं। उतरते वक्त भी वे नाच ही रही थी।