• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • दिल्ली एनसीआर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस महिला की बाइक टैक्सी से महिलाएं बिना डर के करती हैं सफर

बर्मन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक काम करती हैं और हर रोज कुछ हजार रुपए कमा लेती हैं।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 04 Jan 2018 10:42:38 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jan 2018 09:49:09 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इस महिला की बाइक टैक्सी से महिलाएं बिना डर के करती हैं सफर

नई दिल्ली। थुम्पा बर्मन हमेशा एक ड्राइवर बनना चाहती थीं। वह जिस संस्थान में गाड़ी चलाना सीख रही थी, वहां बर्मन को एक ऐसे मौके के बारे में पता चला, जिससे महिला यात्रियों के सफर करने का तरीका और अनुभव पूरी तरह से बदल सकता था। उन्होंने दोबारा इस बारे में नहीं सोचा और बाइक टैक्सी सर्विस से जुड़ गईं।

दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहने वाले 21 वर्षीय बर्मन ने बैट्री से चलने वाली बाइक टैक्सी की शुरुआत कर दी। करोल बाग, झंडेवाला और आस-पास के इलाकों में महिलाओं को लाने ले जाने में यह काफी कारगर साबित हो रही है। इसे 15 रुपए की बुकिंग और 5 रुपए प्रति किलोमीटर की कीमत पर हायर किया जा सकता है।


इसके लिए 82528-82528 नंबर को डायल करके दिल्ली के इस स्टार्टअप पिलियन की सेवा ली जा सकती है। बारहवीं कक्षा के पास कर चुकी बर्मन का कहना है कि वह दिल्ली में चालने वाली बाइक टैक्सी सर्विस का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं।

मुझे विश्वास है कि मैं अपने यात्रियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधा मुहैया करा रही हूं। मेरे यात्रियों को मेरे ड्राइविंग स्किल काफी अच्छी लगती है और वे इस बात से काफी प्रभावित हैं कि एक महिला उन्हें एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंचा रही है।

वे बिना डरे मेरे साथ सफर कर सकती हैं। महिला यात्रियों को आमतौर पर पुरुषों के पीछे दो पहिया वाहन पर बैठने पर सहज महसूस नहीं होता है। मगर, जब एक महिला बाइक चला रही होती है, तो वे सुरक्षित महसूस करती है।

रहस्यः केदारनाथ से लेकर तमिलनाडु तक सीधी रेखा में बने शिव मंदिर

बर्मन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक काम करती हैं और हर रोज कुछ हजार रुपए कमा लेती हैं। वह कहती हैं कि जब मैंने अपने माता-पिता को इस काम के बारे में बताया तो मेरी मां ने कहा, 'ठीक है, अगर तुम सच में यह करना चाहती है, तो आगे बढ़ो। इसके अलावा इस काम से होने वाली आय से मेरे परिवार को आर्थिक मदद भी मिल रही है।

गौरतलब है कि पिलियन को साल 2016 में लॉन्च किया गया था। बैट्री से चलने वाली 60 बाइक से राजधानी के करोल बाग और झंडेवाला के पांच किलोमीटर की दूरी में यह सेवा मुहैया कराई जा रही है। सभी बाइक टैक्सी में इन-बिल्ट जीपीएस लगाया गया है।

VIDEO: तंजौर का यह विश्व धरोहर मंदिर रहस्यों से है भरा

इसकी वजह से किसी भी समय में बाइक की लोकेशन को ट्रैक करने में मदद मिलती है। यह सेवा दिल्ली में रहने वाले पर्यावरण के प्रति जागरुक निखिल मलिक, करन चढ्ढा और पवनीश रामपाल के दिमाग की उपज है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।