• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • शिक्षा

डीके बग्गा होंगे जीवाजी यूनिवर्सिटी के नए कुलसचिव, दो साल की प्रोबेशन अवधि पर मिली पदोन्नति

जीवाजी विश्वविद्यालय में इससे पहले डॉ. राजीव मिश्रा कुलसचिव के पद पर कार्यरत थे। उनका स्थानांतरण काफी समय पहले हो चुका था, लेकिन विश्वविद्यालय में नए ...और पढ़ें

By Vikram Singh TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 08:34:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 08:35:38 PM (IST)
डीके बग्गा होंगे जीवाजी यूनिवर्सिटी के नए कुलसचिव, दो साल की प्रोबेशन अवधि पर मिली पदोन्नति

HighLights

  1. विक्रमादित्य विवि से जेयू तबादला
  2. प्रभारी के भरोसे से मिली राहत
  3. डॉ. राजीव मिश्रा होंगे कार्यमुक्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव के रूप में अब डीके बग्गा काम करेंगे। उन्हें कुलसचिव के पद पर पदोन्नत कर जीवाजी विश्वविद्यालय में पदस्थ किया गया है। हालांकि यह पदोन्नति स्थायी नहीं है। उन्हें दो वर्ष की परीक्षण अवधि के लिए पदोन्नत किया गया है। इस अवधि में उनकी कार्यप्रणाली और सेवा संबंधी प्रदर्शन के आधार पर आगे की स्थिति तय होगी।

विक्रमादित्य विवि में बग्गा थे उपकुलसचिव

डीके बग्गा इससे पहले सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में उपकुलसचिव के पद पर पदस्थ थे। अब उन्हें वहां से जीवाजी विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके पदभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय में लंबे समय से प्रभारी कुलसचिव के भरोसे चल रहे कुलसचिव के पद की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।


जेयू में पहले डॉ. मिश्रा के पास थी जिम्मेदारी

बता दें कि जीवाजी विश्वविद्यालय में इससे पहले डॉ. राजीव मिश्रा कुलसचिव के पद पर कार्यरत थे। उनका स्थानांतरण काफी समय पहले हो चुका था, लेकिन विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव की पदस्थापना नहीं होने के कारण उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था।

ऐसे में स्थानांतरण के बावजूद वे जीवाजी विश्वविद्यालय में ही जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब डीके बग्गा की पदस्थापना के बाद राजीव मिश्रा को कार्यमुक्त किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।