• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा

पांच हजार सीटें खाली, MP में बीएड-एमएड में फिर प्रवेश का मौका; 13 सितंबर तक करें आवेदन

सरकारी और निजी कॉलेजों में बीएड-एमएड, बीपीएड-एमपीएड, बीकॉम बीएड, बीएससी बीएड सहित अन्य पाठ्यक्रमों की पांच हजार से अधिक सीटों पर अब तक प्रवेश नहीं हो ...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 01:45:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 01:52:38 PM (IST)
पांच हजार सीटें खाली, MP में बीएड-एमएड में फिर प्रवेश का मौका; 13 सितंबर तक करें आवेदन
एडमिशन लेने का एक और मौका। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 11 से 13 सितंबर तक विद्यार्थी पंजीयन कर पसंदीदा पाठ्यक्रम और कॉलेज के लिए आवेदन कर सकेंगे
  2. 15 सितंबर तक दस्तावेज सत्यापन होगा, इसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी
  3. सीट मिलने के बाद 17 से 20 सितंबर के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों में अब भी पांच हजार से ज्यादा सीटें रिक्त हैं। जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने इन सीटों पर प्रवेश के लिए एक और मौका दिया है। शुक्रवार से ऑनलाइन काउंसिलिंग का तीसरा अतिरिक्त चरण शुरू हो गया। इसमें नए विद्यार्थियों के साथ वे विद्यार्थी भी पंजीयन कर सकेंगे, जो अब तक काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए हैं।

11 से 13 सितंबर तक विद्यार्थी पंजीयन कर पसंदीदा पाठ्यक्रम और कॉलेज के लिए आवेदन कर सकेंगे। 15 सितंबर तक दस्तावेज सत्यापन होगा। इसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। 17 सितंबर को विद्यार्थियों को सीट आवंटित होगी। सीट मिलने के बाद 17 से 20 सितंबर के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। आवंटित सीट की फीस भी तय अवधि में जमा करना अनिवार्य रहेगा।


डीएवीवी के कॉलेजों की 600 सीटें खाली

प्रदेशभर के सरकारी और निजी कॉलेजों में बीएड-एमएड, बीपीएड-एमपीएड, बीकॉम बीएड, बीएससी बीएड सहित अन्य पाठ्यक्रमों की पांच हजार से अधिक सीटों पर अब तक प्रवेश नहीं हो सके हैं। इनमें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) से संबद्ध कॉलेजों की करीब 600 सीटें भी शामिल हैं।

दरअसल, पिछले चरण में कई विद्यार्थियों को उनके पसंद के स्थान से करीब 125 से 150 किलोमीटर दूर कॉलेज आवंटित किए गए थे। दूरी अधिक होने के कारण कई विद्यार्थियों ने आवंटित कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया। इससे बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह गईं। उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार देर रात अतिरिक्त चरण का कार्यक्रम जारी किया।

यह भी पढ़ें- MP College Admission 2026: UG-PG और NCTE में रिकॉर्ड 6.14 लाख दाखिले, 2023 की तुलना में दोगुने हुए एडमिशन