• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा

आईटीआई में प्रवेश का अंतिम मौका 5 सितंबर से, 28 कोर्स की 159 सीटें पहले आओ पहले पाओ पर मिलेंगी

तीन चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद 1117 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश मिल चुका है। अब शेष 159 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी।

By Kapil NileyEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 05:53:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 05:59:15 PM (IST)
आईटीआई में प्रवेश का अंतिम मौका 5 सितंबर से, 28 कोर्स की 159 सीटें पहले आओ पहले पाओ पर मिलेंगी
संभागीय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)

HighLights

  1. 5 से 7 सितंबर के बीच प्रवेश दिए जाएंगे।
  2. काउंसिलिंग लेटर लाना अनिवार्य है।
  3. जबकि नए पंजीयन भी किए जाएंगे।

कपिल नीले इंदौर। संभागीय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से संचालित पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर अंतिम मौका है। रिक्त सीटों के लिए संस्थान ने पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। यह प्रवेश प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी, जो 7 सितंबर तक रखी गई है।

मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट टेक्नीशियन, फ्रांट आफिस असिस्टेंड, वेल्डर, मैकेनिक आटो बाडी पेंटिंग, ड्रोन टेक्नीशियन, मैकेनिक ट्रैक्टर, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक सहित 28 कोर्स की 1276 सीटें है।

तीन चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद 1117 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश मिल चुका है। अब शेष 159 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी।

प्राचार्य रीना सोलंकी का कहना है कि 5 से 7 सितंबर के बीच प्रवेश दिए जाएंगे। पहले से पंजीयन करवा चुके विद्यार्थियों को काउंसिलिंग लेटर लाना अनिवार्य है। जबकि नए पंजीयन भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अवकाश रहने के बावजूद संस्थान में विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे।


इन कोर्स में हैं रिक्त सीटें

- वुडवर्क टेक्नीशियन : 18

- ड्रोन टेक्नीशियन : 12

- कम्प्युटर आपरेट एंड प्रोग्रामिंग (श्रवण बाधित) : 0

- कम्प्युटर आपरेट एंड प्रोग्रामिंग (सामान्य) : 2

- ड्राफ्टमैन : 7

- इलेक्ट्रिशियन : 0

- इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक : 1

- फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलाजी : 6

- फीडर : 1

- फ्रांट आफिस असिस्टेंट : 9

- इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक : 5

- मैकेनिस्ट : 0

- मैकेनिक मोटर व्हीकल : 0

- मैकेनिक ट्रैक्टर : 11

- मैकेनिक आटो बाडी पेंटिंग: 3

- मैकेनिक आटो बाडी रिपेयर: 1

- मैकेनिक डीजल : 0

- मैकेनिक डीजल : 0

- आपरेटर एडवांस्ड मैकेनिक टूल्स : 2

- स्विंग टेक्नोलाजी : 13

- सोलर टेक्नीशियन : 1

- स्टेनोग्राफर असिस्टेंट अंग्रेजी: 12

- स्टेनोग्राफर असिस्टेंट हिन्दी: 12

- टर्नर : 0

- वेल्डर : 19

- सर्वियर : 5

- ड्राफ्टमैन सिविल : 2

- मिल्क-मिल्क प्राडक्ट टेक्नीशियन : 15

- टेक्नीशियन मेडिकल इलेक्ट्रिनिक्स : 2