जीवाजी विश्वविद्यालय: MA और MSc द्वितीय सेमेस्टर के विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित
इस संबंध में गोपनीय विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 05:12:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 05:13:23 PM (IST)
HighLights
- NEP के तहत आयोजित जून परीक्षा के नतीजे जारी
- री-वैल्यूएशन और री-चेकिंग के लिए 7 दिन का समय
- रोके गए रिजल्ट के लिए 6 महीने में देने होंगे दस्तावेज
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जून में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस संबंध में गोपनीय विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इन विषयों के जारी हुए परिणाम
विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणामों में एमए प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी एनवायरनमेंटल केमिस्ट्री द्वितीय सेमेस्टर एमएससी इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कम्यूनिकेशन मेथड्स अाफ इंडस्ट्रियल एनालिसिस द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी न्यूरोसाइंस द्वितीय सेमेस्टर, एमए योग द्वितीय सेमेस्टर हैं। परिणाम को आननलाइन देख सकते हैं।
रिवैल्यूएशन व उत्तरपुस्तिका अवलोकन का अवसर
परीक्षा नियंत्रक के अनुसार जो छात्र परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं और उत्तरपुस्तिका अवलोकन या अंकसंवीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अधिसूचना जारी होने की तिथि से सात दिनों के भीतर निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
इसके साथ ही, जिन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम किसी कारणवश रोका गया है, उन्हें छह माह के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर परिणाम घोषित कराने के निर्देश दिए गए हैं।