• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP के कॉलेजों में 5 मई से शुरू होंगे एडमिशन, जानें काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

MP College Admission 2026: मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विभाग ने इस वर्ष कॉलेजों में प्रवेश प्र...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 05:53:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 05:53:51 PM (IST)
MP के कॉलेजों में 5 मई से शुरू होंगे एडमिशन, जानें काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
MP कॉलेजों में 5 मई से शुरू होंगे एडमिशन।

HighLights

  1. कॉलेजों में 5 मई से शुरू होंगे एडमिशन।
  2. जानें काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल।
  3. पांच चरणों में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विभाग ने इस वर्ष कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को समय से पहले शुरू करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के 1300 से अधिक सरकारी और निजी कॉलेजों में 5 मई से प्रवेश का पहला चरण प्रारंभ होगा। पंजीयन से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

पांच चरणों में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

इस बार प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह व्यवस्थित और समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। विभाग ने दो मुख्य काउंसलिंग चरण और तीन कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) चरण निर्धारित किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी चरणों को जुलाई माह तक पूरा कर लिया जाएगा, ताकि एक जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू हो सकें।

समय-सीमा को लेकर विभाग सख्त

पिछले वर्षों में प्रवेश प्रक्रिया में देरी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार सख्त समय-सीमा तय की गई है। विभाग जल्द ही काउंसलिंग की समय-सारिणी जारी करेगा। बता दें कि मप्र बोर्ड 12वीं का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित होने की संभावना है, जिसके तुरंत बाद छात्र प्रवेश के लिए तैयार रहेंगे।


विद्यार्थियों की सहायता के लिए बनेगा हेल्प डेस्क

ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को इस बार और अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को आवेदन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही कॉलेजों और विभागीय स्तर पर हेल्प डेस्क और काउंसलिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

कॉलेजों को पोर्टल पर अपडेट करनी होगी जानकारी

विभाग ने कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करें। सीटों की उपलब्धता, विषयों की जानकारी और मेरिट सूची से जुड़ी सभी सूचनाएं अप्रैल अंत तक पोर्टल पर अपलोड कर दें। साथ ही कॉलेजों की उपलब्धियों व खूबियों की जानकारी भी अपडेट कर दें, जिससे विद्यार्थी ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकें।