• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • शिक्षा

अब नीट की सीटों से पहले होगी एनआरआई कोटे की काउंसलिंग, जानें क्‍या है आवेदन का अंतिम दिन

विश्वविद्यालय प्रशासन की काउंसलिंग कमेटी के मुताबिक आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। एनआरआई कोटे में प्रवेश के लिए ओवरसीज सिटीज...और पढ़ें

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 10:27:07 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 10:27:07 AM (IST)
अब नीट की सीटों से पहले होगी एनआरआई कोटे की काउंसलिंग, जानें क्‍या है आवेदन का अंतिम दिन
पाठ्यक्रमों में एनआरआई कोटे के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

HighLights

  1. वेटरनरी विवि ने यूजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की
  2. जारी संबंध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य
  3. सीटें रिक्त रहती हैं तो अभ्यर्थियों को अवसर

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (एनडीवीएसयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री (बीवीएससी एंड एएच) तथा बैचलर ऑफ फिशरी साइंस (बीएफएससी) पाठ्यक्रमों में एनआरआई कोटे के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एनआरआई कोटे के बाद सामान्य सीटों की काउंसलिंग

विश्वविद्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों से 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पहले एनआरआई कोटे की काउंसलिंग पूरी होगी, इसके बाद नीट-यूजी मेरिट के आधार पर सामान्य सीटों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।


जारी संबंध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा

यदि इन श्रेणियों में सीटें रिक्त रहती हैं तो ऐसे अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा, जिनकी पढ़ाई का खर्च किसी एनआरआई, ओसीआई या पीआईओ श्रेणी के रक्त संबंधी, जैसे सगे भाई-बहन, चाचा, मामा, बुआ अथवा मौसी द्वारा वहन किया जा रहा हो। इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी संबंध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा।

एनआरआई कोटे में प्रवेश के लिए नीट अनिवार्य नहीं

अभ्यर्थी को 12वीं या समकक्ष परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है। आवेदन के साथ 150 अमेरिकी डॉलर आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

प्रवेश से जुड़ी प्रमुख जानकारी

कोर्स: बीवीएससी एंड एएच एवं बीएफएससी

  • सत्र: 2026-27
  • कोटा: एनआरआई
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
  • आवेदन का माध्यम: विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर जमा करना
  • आवेदन शुल्क: 150 अमेरिकी डॉलर

ये कर सकते हैं आवेदन

  • ओसीआई कार्डधारक
  • पीआईओ कार्डधारक
  • ओसीआई/पीआईओ के पुत्र-पुत्रियां
  • संबंध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य।

पात्रता व चयन

  • एनआरआई कोटे में नीट अनिवार्य नहीं।
  • 12वीं या समकक्ष परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान एवं अंग्रेजी विषय होना आवश्यक।
  • विज्ञान विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
  • पहले एनआरआई कोटे की काउंसलिंग होगी, इसके बाद नीट-यूजी के आधार पर सामान्य सीटों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में बातचीत के बहाने बुलाकर भाइयों पर किए चाकू से दनादन वार, एक की मौत