• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा

एनटीए ने परीक्षा कैलेंडर किया जारी, दिसबंर से मार्च तक यूजीसी नेट सहित होंगी 14 परीक्षाएं, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 11:35:54 AM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 11:35:54 AM (IST)
एनटीए ने परीक्षा कैलेंडर किया जारी, दिसबंर से मार्च तक यूजीसी नेट सहित होंगी 14 परीक्षाएं, यहां देखिए पूरा शेड्यूल
एनटीए ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, फाइल फोटो

HighLights

  1. एनटीए का परीक्षा कैलेंडर किया जारी
  2. दिसंबर से मार्च तक होंगी 14 परीक्षाएं
  3. तारीखें घोषित होने से छात्रों को फायदा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। एनटीए के आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर में इस अवधि में कुल 14 परीक्षाओं की तारीखें दी गई हैं।

इनमें यूजीसी नेट दिसंबर साइकिल, जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट, जेईई मेन सेशन-1, सीएमएटी और सीयूईटी पीजी जैसी प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं। कैलेंडर जारी होने से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी की समय-सीमा तय करने में मदद मिलेगी।

खासतौर पर जिन अभ्यर्थियों को एक से अधिक परीक्षाओं में शामिल होना है, वे अब विषयवार तैयारी, मॉक टेस्ट और रिवीजन का शेड्यूल परीक्षा की तारीखों के अनुसार तैयार कर सकते हैं।

एनटीए ने साथ ही स्पष्ट किया है कि कैलेंडर में दी गई तारीखें अस्थायी हैं। प्रशासनिक, अकादमिक या अन्य परिस्थितियों के कारण इनमें बदलाव किया जा सकता है।

एक नजर में परीक्षा कार्यक्रम....

परीक्षा प्रस्तावित तारीख

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज छह दिसंबर

स्वायम 8–12 दिसंबर

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल 13 दिसंबर

यूजीसी नेट 14–19 दिसंबर

जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट 20–21 दिसंबर

आर्मी कैडेट कॉलेज चार जनवरी 2027

श्रेष्ठ (एनईटीएस) 10 जनवरी 2027

एनआइइटी एंट्रेंस एग्जामिनेशन 10 जनवरी 2027

जेईई मेन सेशन 122–24 व 28–30 जनवरी 2027

एआईएसएसईई 31 जनवरी 2027

सीमैट सात फरवरी 2027

एनआईटीटीटी 2 6–27 फरवरी 2027

सीयूईटी (पीजी) एक से पांच, आठ, 12–20, 24–25 मार्च 2027

एनआइटीटीटी पार्ट-2 पांच व सात मार्च 2027

दिसंबर में पांच परीक्षाएं...

दिसंबर से परीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) की परीक्षा छह दिसंबर को होगी। इसके बाद स्वायम की परीक्षा आठ से 12 दिसंबर तक चलेगी। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की परीक्षा 13 दिसंबर को होगी।

वहीं, यूजीसी नेट दिसंबर साइकिल 14 से 19 दिसंबर तक छह दिन और जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट 20 व 21 दिसंबर को आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में कल लगेगा रोजगार मेला, इन पदों पर होने जा रही भर्ती; 34 कंपनियां देंगी युवाओं को रोजगार के अवसर

जनवरी में जेईई मेन पर नजर

जनवरी में भी परीक्षाओं का सिलसिला जारी रहेगा। आर्मी कैडेट कॉलेज की परीक्षा चार जनवरी को, जबकि श्रेष्ठ और एनआईटी एंट्रेंस एग्जामिनेशन 10 जनवरी को प्रस्तावित हैं। इसके बाद इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी तक होगी। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन 31 जनवरी को प्रस्तावित है।


फरवरी में सीमैट और एनआईटीटीटी

फरवरी में कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) सात फरवरी को आयोजित होगा। इसके बाद एनआईटीटीटी परीक्षा 26 और 27 फरवरी को प्रस्तावित है। मार्च में सीयूईटी (पीजी) सबसे लंबे परीक्षा कार्यक्रमों में शामिल रहेगा।

कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा एक से पांच मार्च, आठ मार्च, 12 से 20 मार्च और 24 व 25 मार्च को प्रस्तावित है। इसके अलावा एनआईटीटीटी (पार्ट-2) की परीक्षा पांच और सात मार्च को होगी।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में बढ़ेगा नगर निगम का बेड़ा, 29 नए टिपर होंगे शामिल; 286 हो जाएगी वाहनों की संख्या