जीवाजी विवि ने घोषित की बीए-एलएलबी व एलएलएम परीक्षा आवेदन की संशोधित तिथियां, 2000 विलंब शुल्क के साथ मौका
यह अंतिम अवसर है और इसके बाद तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
Publish Date: Thu, 19 Nov 2026 02:23:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Nov 2026 02:24:26 PM (IST)
HighLights
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथियां
- विवि प्रशासन ने दिया अंतिम अवसर
- सेमेस्टर के अनुसार परीक्षा शुल्क तय
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाली विधि संकाय की विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भरने की संशोधित तिथियां घोषित कर दी हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी तीन अलग-अलग संशोधित अधिसूचनाओं के तहत बीए-एलएलबी (पंचवर्षीय पाठ्यक्रम) के तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम सेमेस्टर (महाविद्यालयीन एवं अध्ययनशाला स्तर) तथा एलएलएम तृतीय सेमेस्टर (नियमित, भूतपूर्व एवं एटीकेटी) के परीक्षार्थियों को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथियां
बीए-एलएलबी तृतीय, पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर (कालेज और अध्ययनशाला दोनों के छात्रों) के परीक्षार्थी 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 19 नवंबर तक अपने परीक्षा आवेदन-पत्र संबंधित महाविद्यालय या अध्ययनशाला में जमा कर सकते हैं।
जांचोपरांत इन आवेदनों को विश्वविद्यालय कार्यालय में भेजने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तय की गई है। वहीं एलएलएम तृतीय सेमेस्टर (महाविद्यालयीन) के छात्रों के लिए 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर और विश्वविद्यालय में अग्रेषित करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है और इसके बाद तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
निर्धारित परीक्षा शुल्क
- बीए-एलएलबी (तीन, पांच व सातवां सेमेस्टर): कालेज छात्रों के लिए नियमित शुल्क 1427 रुपये, भूतपूर्व 1630 रुपये और एटीकेटी (एक विषय) के लिए 743 रुपये निर्धारित है। वहीं अध्ययनशाला के छात्रों के लिए यह शुल्क क्रमशः 1642 रुपये, 1845 रुपये और 958 रुपये रहेगा।
- बीए-एलएलबी (नौवां सेमेस्टर): कालेज छात्रों के लिए नियमित शुल्क 1847 रुपये, भूतपूर्व 2050 रुपये व एटीकेटी 743 रुपये, जबकि एसओएस के लिए क्रमशः 2062 रुपये, 2265 रुपये और 958 रुपये तय है।
- एलएलएम (तृतीय सेमेस्टर): नियमित छात्रों को 1847 रुपये, भूतपूर्व को 2048 रुपये और एटीकेटी (एक विषय) के लिए 795 रुपये शुल्क देना होगा।