
एजुकेशन डेस्क। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध पीडीएफ से रोल नंबर वाइज अपना परिणाम देख सकते हैं। इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी मेरिट लिस्ट डाउनलोड की जा सकती है।
UPPSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 6,26,387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पहले सत्र में 2,67,340 और दूसरे सत्र में 2,65,270 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कुल 920 रिक्त पदों के सापेक्ष 11,727 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'What’s New' सेक्शन में रिजल्ट की PDF लिंक पर क्लिक करें।
3. नई खुली विंडो में डायरेक्ट लिंक चुनें।
4. PDF डाउनलोड होने के बाद अपना Roll Number तलाशें।

प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। मेंस परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी आयोग जल्द ही जारी करेगा। वहीं, कटऑफ और प्राप्तांक की सूचना अंतिम परिणाम जारी होने पर उपलब्ध कराई जाएगी।
अधिक अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।