• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

छत्तीसगढ़ के मेडिकल कालेजों में बढ़ीं PG की सीटें, अब 675 सीटों पर होगा प्रवेश

छत्तीसगढ़ के तीन शासकीय मेडिकल कालेजों में पीजी की 33 सीटें बढ़ गई हैं। रायपुर मेडिकल कालेज में सबसे ज्यादा 19 सीटें बढ़ी हैं।

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 11:27:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 11:34:23 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ के मेडिकल कालेजों में बढ़ीं PG की सीटें, अब 675 सीटों पर होगा प्रवेश
रायपुर मेडिकल कालेज में सीटें बढ़ीं (AI Generated Image)

HighLights

  1. प्रदेश में PG की 33 सीटें बढ़ीं
  2. रायपुर में 19 सीटों का इजाफा
  3. सरकारी कालेजों में 411 सीटें

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश के तीन शासकीय मेडिकल कालेजों में स्नातकोत्तर यानी पीजी की 33 सीटें बढ़ गई हैं। बिलासपुर और जगदलपुर मेडिकल कालेज में सीटों की संख्या बढ़ी है। इससे प्रदेश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में पीजी की कुल सीटें 642 से बढ़कर 675 हो गई हैं।

सीटों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में हुई है। यहां 19 सीटें बढ़ने के बाद अब 165 सीटों पर प्रवेश होगा।

रायपुर में सबसे ज्यादा सीटें बढ़ीं

जानकारी के अनुसार रायपुर मेडिकल कालेज की सीटें 146 से बढ़कर 165 हो गई हैं। बिलासपुर सिम्स में 8 सीटें बढ़ने से संख्या 91 से 99 और जगदलपुर मेडिकल कालेज में 6 सीटें बढ़ने से 28 से 34 हो गई है। वहीं रायगढ़ में 42, अंबिकापुर में 40, राजनांदगांव में 18 और कोरबा में 13 सीटें हैं। वहीं तीन निजी मेडिकल कालेजों में कुल 264 सीटें हैं।


इनमें भिलाई के श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 101, रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी रिम्स में 63 और श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 100 सीटें शामिल हैं। इस तरह सरकारी मेडिकल कालेजों की कुल सीटें 378 से बढ़कर 411 और निजी कालेजों की 264 सीटें यथावत हैं। प्रदेश में अब पीजी की कुल 675 सीटों पर प्रवेश होगा।

पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी

पीजी प्रवेश के लिए पहले चरण की सीट आवंटन सूची जारी हो चुकी है। अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी और प्रवेश की प्रक्रिया शुक्रवार तक चली। अब दूसरे चरण में 10 और 11 नवंबर को स्क्रूटनी और प्रवेश होगा। सरकारी मेडिकल कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया संबंधित कालेजों में और निजी मेडिकल कालेजों के अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी व प्रवेश उपरवारा, नवा रायपुर स्थित टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में किया जाना है।

एक नजर में सीटों की जानकारी

प्रदेश के शासकीय मेडिकल कालेजों में रायपुर में 165, बिलासपुर में 99, जगदलपुर में 34, रायगढ़ में 42, अंबिकापुर में 40, राजनांदगांव में 18 और कोरबा में 13 सीटें हैं। सरकारी कुल 411 सीटें हैं। निजी कालेजों में शंकराचार्य मेडिकल कालेज भिलाई में 101, रिम्स रायपुर में 63 और बालाजी मेडिकल कालेज रायपुर में 100 सीटें हैं। निजी कुल 264 और प्रदेश में कुल 675 सीटें हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।