• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

एमपी के 10 पशुपालन-डेयरी डिप्लोमा कॉलेजों में प्रवेश की काउंसलिंग 7 सितंबर से

काउंसलिंग का पहला चरण 7 सितंबर से शुरू होगा। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होकर अपनी पसंद के कालेज और पाठ्यक...और पढ़ें

By Atul ShuklaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 06:30:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 06:37:00 PM (IST)
एमपी के 10 पशुपालन-डेयरी डिप्लोमा कॉलेजों में प्रवेश की काउंसलिंग 7 सितंबर से
डिप्लोमा कॉलेजों में प्रवेश की काउंसलिंग का एआई फोटो।

HighLights

  1. जबलपुर समेत प्रदेश के वेटरनरी डिप्लोमा।
  2. दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग।
  3. पहला चरण शुरू किया जाने वाला है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में डिप्लोमा करने वालों विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के एनिमल हसबेंड्री डिप्लोमा और डेयरी टेक्नोलाजी डिप्लोमा कॉलेजों में प्रवेश की ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

काउंसलिंग का पहला चरण 7 सितंबर से शुरू होगा। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होकर अपनी पसंद के कालेज और पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

दरअसल विश्वविद्यालय के अंतर्गत प्रदेश में संचालित 10 वेटरनरी डिप्लोमा कॉलेजों में उपलब्ध सीटों पर प्रवेश काउंसलिंग के माध्यम से दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सीटों का आवंटन अभ्यर्थियों की पात्रता, उपलब्ध सीटों और काउंसलिंग प्रक्रिया में दी गई प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा।

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा कॉलेज में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग में शामिल होने से पहले प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, पंजीयन, कॉलेज एवं पाठ्यक्रम की जानकारी सहित अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। दरअसल इस साल करीब 10 कालेज की एक हजार सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। पिछले साल कई निजी डिप्लोमा कॉलेजों में सीट भरना मुश्किल हो गए था, लेकिन शासकीय कालेज में आसानी से सीट भर गई।


जर्जर कॉलेज, शिक्षकों की कमी

  • इन डिप्लोमा कॉलेजों का दूसरा पहले यह भी है कि प्रदेश में पांच शासकीय डिप्लोमा कॉलेज हैं, जिनमें से अधिकांश के पास खुद का भवन भी नहीं है। वे किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं।
  • इनमें भोपाल और मुरैना डिप्लोमा कालेज हैं। वहीं यहां पढ़ाने वाले शिक्षकों की भी कमी बनी रहती है।
  • विवि द्वारा साक्षात्कार कर शिक्षकों की भर्ती तो की जाती है, लेकिन यहां पढ़ाने वालों में अधिकांश शासकीय नौकरी लगते ही यह नौकरी छोड़ देते हैं।
  • इधर विवि ने हाल ही में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए यहां कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित किया है। जबकि हर साल विवि को इन कालेजों में प्रवेश से करोड़ों की फीस मिलती है।