• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के खिलाड़ी बनेंगे जवान, इन 22 खेलों के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

CRPF Sports Quota Recruitment: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के 521 पदों पर भर्ती निकाली है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 09:53:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 09:53:00 AM (IST)
CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के खिलाड़ी बनेंगे जवान, इन 22 खेलों के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
CRPF में 521 पदों पर स्पोर्ट्स कोटा भर्ती (AI Generated Image)

HighLights

  1. 22 खेलों के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
  2. हेड कांस्टेबल के 182, कांस्टेबल के 339 पद
  3. 18 से 23 वर्ष उम्र, खिलाड़ियों को 5 साल छूट

एजुकेशन डेस्क, नईदिल्ली । सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने भर्ती का अवसर दिया है। स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों के खेल प्रदर्शन, शारीरिक मानकों और ट्रायल के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

22 खेलों के खिलाड़ियों को मिलेगा अवसर

भर्ती में 22 खेलों को शामिल किया गया है। इनमें बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, वुशु और योग सहित विभिन्न खेल शामिल हैं। हेड कांस्टेबल के 182 और कांस्टेबल के 339 पद निर्धारित किए हैं।


खेल उपलब्धि ही बनेगी चयन का आधार

हेड कांस्टेबल के लिए 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियों को पात्रता का आधार बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने, नेशनल गेम्स में राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की ओर से खेलने तथा निर्धारित स्तर की राष्ट्रीय, जूनियर या विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी पात्रता के दायरे में आएंगे।

कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है। जूनियर या सीनियर नेशनल गेम्स, नेशनल स्पोर्ट्स, स्टेट स्कूल टीम, SGFI स्कूल गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स और खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में निर्धारित स्तर की उपलब्धि रखने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।

18 से 23 वर्ष तक उम्र, खिलाड़ियों को छूट

दोनों पदों के लिए आयु सीमा एक अगस्त 2026 को 18 से 23 वर्ष निर्धारित है। निर्धारित नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को अधिकतम पांच वर्ष तक की आयु में छूट दी जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भी नियमानुसार अतिरिक्त छूट का प्रावधान रहेगा।

PST और स्पोर्ट्स ट्रायल के बाद मेडिकल

इस भर्ती की प्रक्रिया में पहले अभ्यर्थियों की पहचान और दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षा (PST), खेल परीक्षण, मेडिकल और जरूरत पड़ने पर रिव्यू मेडिकल परीक्षा कराई जाएगी। यानी लिखित परीक्षा के बजाय अभ्यर्थी की खेल क्षमता और शारीरिक दक्षता चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएगी।

हेड कांस्टेबल पद के लिए वेतनमान 25,500 से 81,100 रुपये तथा कांस्टेबल के लिए 21,700 से 69,100 रुपये निर्धारित है। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला, SC, ST और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है।