
एजुकेशन डेस्क। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसिलिंग के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया है। नया संशोधित शेड्यूल एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया गया है। अपडेटेड डेट्स के अनुसार अब दूसरे राउंड का रजिस्ट्रेशन अब 5 दिसंबर से शुरू होगा।
यह पहले एक दिसंबर से शुरू होना था। अभ्यर्थी 6 से 9 दिसंबर के बीच च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग कर पाएंगे। राउंड 2 का परिणाम 12 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन प्रारंभ- 05 दिसंबर 2025
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 09 दिसंबर 2025 (दोपहर 12 बजे तक)
च्वाइस फिलिंग- 6–9 दिसंबर 2025
च्वाइस लॉकिंग- 9 दिसंबर 2025 (शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक)
सीट प्रोसेसिंग- 10–11 दिसंबर 2025
राउंड 2 रिजल्ट- 12 दिसंबर 2025
राउंड 1 रिपोर्टिंग- 13–21 दिसंबर 2025
जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट मिली है और जिन्होंने अभी तक कॉलेज में रिपोर्ट नहीं किया है, वे जल्द अपनी एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर लें। राउंड 1 में रिपोर्टिंग की अंतिम तारीख 1 दिसंबर है।
काउंसिलिंग शुरू होने के बाद एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक व्यक्तिगत विवरण दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
राउंड 2 पूरा होने के बाद राउंड 3 शुरू होगा। संशोधित शेड्यूल के अनुसार तीसरे राउंड की काउंसिलिंग 26 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक चलेगी। वहीं स्ट्रे वैकेंसी राउंड 15 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।