• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • चुनाव
  • बिहार विधान सभा

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की सीट पर हुआ बड़ा 'खेला', वोटिंग से पहले इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन

Raghopur Assembly: बिहार की हॉट सीट में से एक राघोपुर विधानसभा में बड़ा 'खेला' हो गया है, जहां यहां से चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रत्याशी राकेश रौशन ने शन...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 01 Nov 2025 04:05:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Nov 2025 04:06:25 PM (IST)
Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की सीट पर हुआ बड़ा 'खेला', वोटिंग से पहले इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन
राघोपुर से चुनाव लड़ चुके राकेश रौशन भाजपा में शामिल

HighLights

  1. राघोपुर से चुनाव लड़ चुके राकेश रौशन भाजपा में शामिल
  2. लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं राकेश रौशन
  3. राघोपुर में NDA की ओर से सतीश कुमार मैदान में

डिजिटल डेस्क। बिहार की हॉट सीट में से एक राघोपुर विधानसभा में बड़ा 'खेला' हो गया है, जहां यहां से चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रत्याशी राकेश रौशन ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि राघोपुर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हराना एनडीए का संकल्प है। राकेश रौशन दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं।

भाजपा मीडिया सेंटर में हुए कार्यक्रम में जायसवाल ने बताया कि राकेश रौशन की मां ने साल 2000 में राघोपुर से चुनाव लड़ा था। इसके बाद राकेश रौशन ने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए 46,900 वोट प्राप्त किए थे। साल 2020 में उन्होंने लोजपा से चुनाव लड़ा और 25,000 वोट हासिल किए। इसके अलावा वे तिरहुत स्नातक क्षेत्र से भी चुनाव लड़ चुके हैं और वहां भी अच्छा प्रदर्शन किया था।


RJD का गढ़ रहा है राघोपुर

जायसवाल ने कहा कि राकेश रौशन की सर्वसमाज में मजबूत पकड़ है और उनके भाजपा में शामिल होने से राघोपुर में एनडीए को मजबूती मिलेगी। इस सीट पर आरजेडी का बोलबाला रहा है, जहां 1995 से 2020 तक लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने यहां से चुनाव जीता है।

राघोपुर में NDA की ओर से सतीश कुमार मैदान में

राकेश रौशन के बीजेपी में शामिल होने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विश्वास जताया कि राकेश रौशन के आने से राघोपुर सीट पर एनडीए की बड़ी जीत सुनिश्चित होगी। बता दें कि इस सीट से एनडीए की ओर से भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार यादव चुनाव मैदान में हैं।