Bihar Chunav 2025 highlight: बिहार में एनडीए ने किया कमाल, जनता ने नीतीश को सौंपा जनादेश
Bihar Election Result 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं। 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में हुए इस चुनाव में बिहार की जनता ने एनडीए कोअपना समर्थन दिया है, यह रिजल्ट के बाद स्पष्ट हो गया है।
Bihar Vidhan Sabha Chunav में कौन बनेगा सीएम यह साफ हो चुका है
बिहार की 4.89 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने वोट डालकर अपना नेता चुना है
नीतीश कुमार को जनता ने अगले पांच साल के लिए फिर से सीएम चुना है
Bihar Assembly Election 2025 Live Updates: बिहार के 18वें Vidhan Sabha Chunav में मतदान दो चरणों में 6 नंवबर और 11 नंवबर को पूरे हो चुके हैं। दो चरणों में इस बार 67.14 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो कि साल 1951 के बाद सबसे अधिक है। राज्य के 243 विधानसभा सीटों पर कुल 2616 उम्मीदवार खड़े थे। इस बार भाजपा, जदयू, लोजपा (रा.), रालोसपा और हम का गठबंधन एनडीए मैदान में थे। जनता ने एक बार फिर से एनड़ीए के पक्ष में अपना समर्थन दिया है और यह अब निश्चय हो चुका है कि अगल पांच साल तक नीतीश कुमार सीएम रहने वाले हैं।