• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • चुनाव
  • हरियाणा विधान सभा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Assembly Polls: कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, ये है वजह

Haryana Assembly Polls: हरियाणा में कांग्रेस की सूची जारी होने के पहले ही जमकर घमासान मच गया है।

By Neeraj VyasEdited By: Neeraj Vyas
Publish Date: Wed, 02 Oct 2019 04:54:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Oct 2019 04:54:50 PM (IST)
Haryana Assembly Polls: कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, ये है वजह

नई दिल्ली। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब तीन हफ्ते से भी कम का वक्त रह गया है, लेकिन कांग्रेस के बीच मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पार्टी आलाकमान द्वारा तय किए गए टिकटों को लेकर हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज अशोक तंवर ने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाद प्रदर्शन किया। अशोक तंवर पार्टी द्वारा उन लोगों को टिकट दिए जाने से नाराज थे जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। तंवर का आरोप है कि जो नेता पूर्व में कांग्रेस की जमकर आलोचना करते थे आज पार्टी ने उन्हीं नेताओं को टिकट दे दिया है।

हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष तंवर आला कमान द्वारा टिकट तय करने में उनकी राय ना माने जाने से भी नाराज नजर आए। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के दौरान तंवर ने कहा कि 'पांच सालों तक मैंने अपना खून और पसीना कांग्रेस के लिए दिया। हरियाणा की लीडरशिप ने उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। हम लोग पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित थे। ऐसे में उन लोगों को पार्टी द्वारा क्यों टिकट दिया गया है जिन्होंने हाल ही में पार्टी ज्वाइन की है और पूर्व में वे कांग्रेस की जमकर आलोचना करते रहे हैं।'


Delhi: Former Haryana Congress Chief Ashok Tanwar holds protest outside Cong HQ, says, "For 5yrs I gave my blood&sweat for Congress.Leadership in Haryana has been destroyed.We've been dedicated to the Party.Why give tickets to those who've recently joined&criticised Cong earlier" pic.twitter.com/DgatGHgcYN

— ANI (@ANI) October 2, 2019

अब तक घोषित नहीं हो सकी है कांग्रेस की सूची

महाराष्ट्र की तर्ज पर ही हरियाणा में भी 21 अक्टूबर को ही मतदान होना है। भाजपा जहां 78 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है, वहीं कांग्रेस शनिवार को ही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद नाम तय के बावजूद उसे जारी नहीं कर सकी है। दरअसल लिस्ट में तय किए गए उम्मीदवारों को लेकर हरियाणा कांग्रेस में जमकर घमासान मच गया है। यही वजह है कि मंगलवार को जारी होने वाली कांग्रेस की सूची अब तक जारी नहीं हो सकी है।