Bihar Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जारी मतगणना में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को करारी शिकस्त दी है। बिहार की कुल 40 सीटों में से 38 पर भाजपा और उसके सहयोगी दल आगे रहे।
बिहार में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। यहां बीजेपी प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी कन्हैया कुमार से करीब तीन गुना वोटों से आगे चल रहे हैं। गिरिराज सिंह को अभी तक 6 लाख 50 हजार 875 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि सीपीआई के कन्हैया कुमार को 2 लाख 53 हजार 273 वोट मिले हैं।
बिहार की 40 सीटों पर दो गठबंधनों के बीच आमने-सामने की लड़ाई थी। लोकसभा चुनाव 2019 में सियासत के कई दिग्गज अपनी तकदीर आजमा रहे हैं। इनमें रविशंकर प्रसाद, शत्रुघ्न सिन्हा, कन्हैया कुमार, शरद यादव, पप्पू यादव, गिरिराज सिंह, रघुवंश प्रसाद सिंह प्रमुख हैं।
बिहार में इस बार नए समीकरणों के साथ लोकसभा चुनाव लड़ा गया है। एक तरफ बिहार के कद्दावर नेता लालू यादव की सेना तो दूसरी तरफ भाजपा के सिपहसालार मैदान ए जंग में डटे रहे। लालू यादव की अनुपस्थिति में उनके बेटे तेजस्वी यादव कमान संभाले हुए हैं। आरजेडी के नेतृत्व में कांग्रेस के अलावा बिहार के कुछ क्षेत्रीय दल है। दूसरी और नीतीश कुमार की उपलब्धियों के साथ एनडीए को मोदी के नाम का सहारा रहा और चुनाव की वैतरणी को पार करने के लिए हरसंभव कोशिशें की गई।
अब नजर डालते हैं सूबे की कुछ खास सीटों के मिजाज पर। बिहार की पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल ने लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती चुनाव लड़ रही हैं। मीसा का मुकाबला भाजपा के रामकृपाल यादव से है। रामकृपाल यादव भारत के 14वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं और वे बिहार के पटना (अब पटना साहिब) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। वे राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता थे, जो कि अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।
पटना साहिब लोकसभा सीट पर है, जहां भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिंहा और मोदी के मंत्री रविशंकर प्रसाद के बीच मुकाबला हो रहा है। यहां कायस्थ वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ये दोनों भी कायस्थ हैं। यानी की पटना की इस सियासी रणभूमि में रविशंकर प्रसाद को अपने ही पुराने साथी शत्रुघ्न सिन्हा से मुकाबला करना होगा।
बेगुसराय, जहां भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह का मुकाबला सीपीआई के कन्हैया कुमार से है। यहां से तीसरे बड़े प्रत्याशी के रूप में लालू यादव की पार्टी (RJD) से तनवीर हसन मैदान में हैं।
मधेपुरा सीट से जन अधिकारी पार्टी के पप्पू यादव मैदान में है। उनका मुकाबला आरजेडी के शरद यादव और जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव से है।
धुबनी में त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा ने पांच बार सांसद रहे हुकुमदेव नारायण यादव के बेटे अशोक यादव को टिकट दिया है तो वीआइपी के बद्री कुमार पूर्वे को उतारा है। कांग्रेस के बागी नेता शकील अहमद भी निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। शकील ने ही मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
सारण सीट को पहले छपरा के नाम से जाना जाता था। लालू यहां से चार बार सांसद चुने गए हैं। पहली बार 1977 में और उसके बाद 1989, 2004 और 2009 में। इस बार यहां चंद्रिका राय का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी से है। इसी तरह, पासवान सात बार से हाजीपुर के सांसद रहे हैं। इस बार उनके भाई पशुपति कुमार पारस का मुकाबला आरजेडी के शिवचंद्र राम से है।
सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर शरद यादव और नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर है। यहां से लालू की पार्टी के अर्जुन राय के मुकाबला जदयू के सुनील कुमार पिंटू से है। अर्जुन राय आरजेडी के टिकट पर मैदान में हैं, लेकिन वे शरद यादव के करीबी हैं और उनकी नई पार्टी 'लोकतांत्रिक जनता दल' के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं।
क्रम सं. निर्वाचन क्षेत्र सदस्य के नाम दल
1 अररिया आलम,श्री सरफराज रा.ज.द.
2 आरा सिंह,श्री राज कुमार भा.ज.पा.
3 औरंगाबाद सिंह,श्री सुशील कुमार भा.ज.पा.
4 बांका यादव,श्री जय प्रकाश नारायन रा.ज.द.
5 भागलपुर कुमार,श्री शैलेश (बुलो मंडल) रा.ज.द.
6 बक्सर चौबे ,श्री अश्विनी कुमार भा.ज.पा.
7 दरभंगा आजाद,श्री कीर्ति भा.ज.पा.
8 गया (अ.जा) माझी,श्री हरि भा.ज.पा.
9 गोपालगंज (अ.जा)राम,श्री जनक भा.ज.पा.
10 हाजीपुर (अ.जा)पासवान,श्री रामविलास लो.ज.पा.
11 जहानाबाद कुमार ,डा. अरूण आरएलएसपी
12 जमुई (अ.जा) पासवान ,श्री चिराग लो.ज.पा.
13 झंझारपुर चौधरी,श्री बीरेन्द्र कुमार भा.ज.पा.
14 काराकाट कुशवाहा ,श्री उपेन्द्र आरएलएसपी
15 कटिहार अनवर,श्री तारिक रा.कां.पा.
16 खगड़िया कैसर ,चौधरी महबूब अली लो.ज.पा.
17 मधेपुरा रंजन (पप्पू यादव),श्री राजेश रा.ज.द.
18 मधुबनी यादव,श्री हुक्मदेव नारायण भा.ज.पा.
19 महाराजगंज सिग्रीवाल,श्री जनार्दन सिंह भा.ज.पा.
20 मुंगेर देवी ,श्रीमती वीणा लो.ज.पा.
21 मुजफ्फरपुर निषाद ,श्री अजय भा.ज.पा.
22 नालन्दा कुमार,श्री कौशलेन्द्र ज.द.(यू.)
23 नवादा (अ.जा) सिंह ,श्री गिरिराज भा.ज.पा.
24 पश्चिम चम्पारणजायसवाल,डा. संजय भा.ज.पा.
25 पाटलिपुत्र यादव,श्री राम कृपाल भा.ज.पा.
26 पटना साहिब सिन्हा,श्री शत्रुघ्न भा.ज.पा.
27 पूर्णिया कुमार ,श्री संतोष ज.द.(यू.)
28 पूर्वी चम्पारण सिंह,श्री राधा मोहन भा.ज.पा.
29 समस्तीपुर(अ.जा)पासवान,श्री राम चन्द्र लो.ज.पा.
30 सारण रूडी ,श्री राजीव प्रताप भा.ज.पा.
31 सासाराम (अ.जा)पासवान,श्री छेदी भा.ज.पा.
32 शिवहर देवी,श्रीमती रमा भा.ज.पा.
33 सीतामढ़ी शर्मा,श्री कुशवाहा राम कुमार आरएलएसपी
34 सीवान यादव,श्री ओम प्रकाश भा.ज.पा.
35 सुपौल रंजन ,श्रीमती रंजीत भा.रा.कां.
36 उजियारपुर राय ,श्री नित्यानंद भा.ज.पा.
37 वैशाली सिंह,श्री रामा किशोर लो.ज.पा.
38 वाल्मीकि नगर दुबे ,श्री सतीश चंद्र भा.ज.पा.