
मल्टीमीडिया डेस्क। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को हुआ। 20 राज्यों की 91 सीटों पर लोगों ने लोकतंत्र के इस महायज्ञ में पूरे जोश के साथ आहुतियां डाली। सुबह 7 बजे से मतदान केंद्रों पर लगी कतारों को चिलचिलाती धूम और गर्मी भी पीछे नहीं कर पाई। जहां लगातार मतदान जारी था वहीं मतदान केंद्रो पर कुछ अनोखे नजारे भी सामने आए। इनमें कोई अनोखे तरीके से मतदान के लिए पहुंच रहा था तो कहीं महिलाओं और संतों की टोली नजर आई। आप भी देखें इन मजेदार तस्वीरों को-
बिजनौर : मण्डावर में नाव से वोट डालने आते ग्रामीण। नाव में ट्रैक्टर भी है।

ग्रेटर नोएडा के दादरी मतदान केंद्र पर वोट डालकर बाहर निकलते किन्नर मतदाता

श्यामगिरी में मतदान के लिए पूरा का पूरा गांव एक साथ उमड़ पड़ा

बागपत : खेकड़ा में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार महिलाएं गीत गाकर मतदान करने जाती हुई।

हरिद्वार लोकसभा सीट पर संत समाज भी वोट डालने के लिए बढ़ चढ़ कर भागीदारी कर रहा है।

चमोली विकासखंड गैरसैंण के दूरस्थ माईथान क्षेत्र के कोलाणी गांव के 70 वर्षीय बिमार वृद्ध पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक सिंह रावत को डोली से मतदान स्थल तक ले जाते गांव के युवा।

नोएडा : पूर्व माध्यमिक विद्यालय गेझा में टेंट में बना बूथ।चिलचिलाती धूप का असर यहा मतदान पर दिख रहा है।
.jpg)
उत्तराखंड की टिहरी सीट के जौनसार इलाके में वोट के लिए लाइन में लगे मतदाता।

ग्रेटर नोएडा बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बादलपुर गांव में घूंघट की आड़ में वोट डालने आई महिलाएं।
