• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • चुनाव
  • लोक सभा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections 2019 : सलमान के ट्वीट के बाद कांग्रेस की सफाई, नहीं दिया ऑफर

Lok Sabha Elections 2019 :प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि पार्टी की सलमान से चुनाव प्रचार के लिए बात ही नहीं हुई।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 22 Mar 2019 06:52:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Mar 2019 08:35:53 AM (IST)
Lok Sabha Elections 2019 : सलमान के ट्वीट के बाद कांग्रेस की सफाई, नहीं दिया ऑफर

भोपाल। फिल्म अभिनेता सलमान खान के चुनाव संबंधी ट्वीट पर कांग्रेस ने सफाई दी है। उल्‍लेखनीय है कि सलमान ने कल मध्य प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की खबरों को ट्वीट कर खारिज कर दिया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि वे न तो वे चुनाव लड़ रहे हैं और न ही किसी राजनीतिक दल के चुनाव प्रचार में जा रहे हैं। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि पार्टी की उनसे चुनाव प्रचार के लिए बात ही नहीं हुई।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान से बात की थी। इस बारे में सीएम ने पत्रकारवार्ता में बताया था कि सलमान को उनके मध्य प्रदेश से रिश्ते को याद कराया था और मध्य प्रदेश के विकास में उनका योगदान चाहा था। उन्हें मध्य प्रदेश में पर्यटन प्रमोशन के लिए काम करने का ऑफर भी दिया था। नाथ ने बताया था कि वे आठ अप्रैल से 18 अप्रैल तक मध्य प्रदेश में ही रहेंगे।


मुख्यमंत्री के एलान को चुनाव से जोड़ा गया

मुख्यमंत्री की इस घोषणा को लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए यह प्रचार शुरू हो गया कि सलमान खान को कांग्रेस इंदौर जैसी कठिन सीट से उतार सकती है। इंदौर के कुछ कांग्रेस नेताओं ने सलमान को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग भी की। साथ ही यह प्रचार हुआ कि सलमान खान को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश की कुछ सीटों पर कांग्रेस ले जाएगी। हालांकि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से इसको लेकर कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया।

बात बढ़ी तो सलमान सामने आए

इस बीच सलमान खान का मांडू का कार्यक्रम जारी हुआ, जिसमें उनके कुछ दिन मांडू में बिताने का जिक्र था। हालांकि यह कार्यक्रम सलमान की एक शूटिंग संबंधी था। इसके बाद यह प्रचार और तेज हुआ कि सलमान कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। फिल्म अभिनेता सलमान ने होली के दिन ट्वीट किया और अटकलों पर विराम लगा दिया।

कांग्रेस ने प्रचार का ऑफर नहीं दिया

मुख्यमंत्री की सलमान खान से बात हुई थी, लेकिन उन्हें मध्य प्रदेश के होने के नाते कुछ योगदान देने कहा था। पर्यटन प्रमोशन की बात की थी, लेकिन उन्हें सरकार की तरफ से अब तक पर्यटन का ब्रांड एम्बेसडर बनाने का ऑफर नहीं दिया। पार्टी की तरफ से भी उन्हें चुनाव प्रचार का ऑफर नहीं दिया गया।

- राजीव सिंह, प्रभारी प्रशासन महामंत्री, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।