
मल्टीमीडिया डेस्क। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11 अप्रैल, गुरुवार को पहले चरण का मतदान होगा।पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 10 ऐसे राज्य जहां पहले चरण में ही चुनाव खत्म हो जाएगा। ये हैं - अरुणाचल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड और लक्षदीप। कुल 1279 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 89 यानी महज 7 फीसदी महिलाएं हैं। सभी प्रत्याशियों में 401 करोड़पति हैं। 526 प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5 से 12वीं के बीच बताई है। 19 प्रत्याशी अशिक्षित हैं। मालूम हो, इस बार लोकसभा चुनाव कुल 7 चरणों में होंगे और परिणाम 23 मई को घोषित होंंगे।
11 अप्रैल पहले चरण का मतदान, 20 राज्य, 91 सीटें
अधिसूचना की तारीख ; 18 मार्च (सोमवार)
नामांकन भरने की आखिरी तारीख : 25 मार्च (सोमवार)
नामांकन की छंटनी : 26 मार्च (मंगलवार)
मतदान : 11 अप्रैल (गुरुवार)

आंध्र प्रदेश (कुल 25 सीटें, सभी पर वोटिंग) - अमलापुरम, अनकापल्ले, अनंतपुर, अरकू, बापटला, चित्तूर, एलुरु, गुंटूर, हिंदूपुर, कडप्पा, काकीनाडा, कुरनूल, मछलीपट्टनम, नंद्याल, नरसरावपेट, नरसापुरम, नेल्लोर, ओंगोल, राजमुंदरी, राजमपेट, श्रीकाकुलम, तिरुपति, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, विजयनगरम
अरुणाचल प्रदेश (कुल 2 सीटें, दोनों पर वोटिंग) - अरुणाचल पूर्व, अरुणाचल प्रश्चिम
असम (कुल 14 सीटें, 5 पर वोटिंग) - डिब्रूगढ़, जोरहाट, कलियाबोर, लखिमपुर, तेज़पुर
बिहार (कुल 40 सीटें, 4 पर वोटिंग) - औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा
छत्तीसगढ़ (कुल 11 सीटें, 1 पर वोटिंग) - बस्तर
जम्मू-कश्मीर (कुल 6 सीटें, 2 पर वोटिंग) - बारामुला, जम्मू
महाराष्ट्र (कुल 48 सीटें, 7 पर वोटिंग) - वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम
मणिपुर ( कुल 2 सीटें, 1 पर वोटिंग) - आउटर मणिपुर
मेघालय (कुल 2 सीटें, दोनों पर वोटिंग) - शिलॉन्ग, तूरा
मिजोरम (एकमात्र सीट पर वोटिंग) - मिजोरम
नगालैंड (एकमात्र सीट पर वोटिंग) - नगालैंड
ओडिशा (कुल 21 सीटें, 4 पर वोटिंग) - बेहरामपुर, कालाहांडी, कोरापुट, नबरंगपुर
सिक्किम (एकमात्र सीट पर वोटिंग) - सिक्किम
तेलंगाना (कुल 17 सीटें, सभी पर वोटिंग) - आदिलाबाद, पेद्दापल्ले, करीमनगर, निज़ामाबाद, ज़हीराबाद, मेडक, मलकगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नागरकुर्नूल,
नलगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबूबबाद, खम्मम
त्रिपुरा (कुल 2 सीटें, 1 पर वोटिंग): त्रिपुरा वेस्ट
उत्तर प्रदेश (कुल 80 सीटें, 8 पर वोटिंग) - बागपत, बिजनौर, गौत्तमबुद्ध नगर, ग़ाज़ियाबाद, कैराना, मेरठ, मुजफ़्फ़रनगर, सहारनपुर
उत्तराखंड (कुल 5 सीटें, सभी पर वोटिंग) - अल्मोड़ा, गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल-उधमसिंह नंगर, टेहरी गढ़वाल
पश्चिम बंगाल (कुल 42 सीटें, 2 पर वोटिंग) - कूचबिहार, अलीपुरद्वार
लक्षद्वीप (1 में से 1) - लक्ष्यद्वीप
अंडमान निकोबार (एकमात्र सीट पर वोटिंग) - अंडमान निकोबार

यह भी क्लिक करें: Elections 2019: बस्तर में 11 को वोटिंग, जानिए बाकी सीटों पर कब-कब होगा मतदान
.jpg)