
कूचबिहार। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में हुए मतदान में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनाहाटा इलाके में वोटिंग को लेकर अलग उत्साह था। उत्साह की बड़ी वजह भी थी, दरअसल यहां कई वोटर्स भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे थे।
Coochbehar: The people in queue in Dinahata sub-division of Coochbehar district are voting as Indian citizens for the first time. The Enclave Settlement with Bangladesh had added 9,776 “new Indians” to #WestBengal’s voter list in 2015 https://t.co/zPNtNFdyVA
— ANI (@ANI) April 11, 2019
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए समझौते के बाद 9776 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट में साल 2015 में सभी का नाम जोड़ा गया था। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 18 राज्यों की कुल 91 सीटों पर मतदान हुआ।
बता दें कि यूपी, बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल भी एक ऐसा राज्य है जहां सभी सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो कि 19 मई को आखिरी चरण तक चलेगी। पहले चरण में 20 प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदान हो चुके हैं।
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीट हैं। इस राज्य में पहले चरण में 2, दूसरे चरण में 3, तीसरे चरण में 5, चौथे चरण में 8, पांचवे चरण में 7, छठे चरण में 8 और सातवें चरण में 9 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। गुरुवार को पहले चरण में पश्चिम बंगाल की दो सीटों कूचबिहार और अलीपुरद्वार पर वोटिंग हुई। मालूम हो, सभी सीटों के नतीजे 23 मई, गुरुवार को घोषित होंगे।