प्रियंका गांधी आज अयोध्या पहुंचेंगी लेकिन रामलला के दर्शन को नहीं जाएंगी।
प्रियंका आज यहा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ़ निर्मल खत्री के पक्ष में प्रचार करते हुए फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के अयोध्या नगर में दाखिल होंगी।
प्रियंका के अयोध्या दौरे को लेकर भाजपा नेता निशाना साध रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर निकली प्रियंका गांधी अपने दौरे के अंत में अयोध्या पहुंच गईं हैं। यहां वे हनुमान गढ़ी जा कर दर्शन करेंगी लेकिन रामलला के दर्शन को नहीं जाएंगी। प्रियंका आज यहां रोड शो भी करेंगी। रोड शो के अंत में वह हनुमानगढ़ी में पूजन-दर्शन करेंगी।