
- पूर्व मंत्री और भाजपा नेता केदार कश्यप ने फरसागुड़ा में किया मतदान

- चार विधानसभा क्षेत्र दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंटा में दोपहर 3 बजे के बाद मतदान थमा।
बस्तर के ग्रामीण अंचल से भी आदिवासी कड़ी धूप में पैदल चलकर जज्बे के साथ वोट डालने आ रहे हैं, देखें VIDEO -
- बस्तर लोकसभा सीट पर 1 बजे तक 33.84 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।
- बस्तर संसदीय सीट पर मतदान के बीच आज छत्तीसगढ़ के महासमुंद में केंद्रीय गृहमंत्री की चुनावी रैली हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि छ्त्तीसगढ़ से मेरा विशेष लगाव है क्योंकि 2003 में मैं छत्तीसगढ़ का प्रभारी था। रमन सिंह के कार्यकाल का तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल में उन्होंने प्रदेश का विकास किया। भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ समय में ही उनकी भी कार्यशैली का पता चल जाएगा।
.jpg)
.jpg)
- लोकतंत्र के खिलाफ रहे कोण्टा एरिया कमेटी कमांडर अर्जुन व एल ओ एस कमांडर वेट्टी रामा नक्सली गतिविधियों में शामिल रहकर कई वारदातों को अंजाम दे चुके है आज वही लोकतंत्र के त्यौहार की सुरक्षा का जिम्मा अपने कन्धों पर लेकर लोकसभा चुनाव में अपना दायित्व निभा रहा है। विदित हो कि बीते दिनों नक्सल इलाके में 2001 से सक्रिय 8 लाख का इनामी नक्सली अर्जुन ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। कोंटा एरिया कमेटी का चीफ अर्जुन 15 वर्ष की आयु से नक्सली संघठन में जुड़ा था साथ ही कई बड़े पदों पर कमांडर रह चुका है। अर्जुन ने अपने साथी नक्सलियों से परेशान होकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया था और सरेंडर किया था।
.jpg)
.jpg)
- नारायणपुर जिले के ग्रामीण अंचल में कड़ी धूप में महिलाएं अपने मासूम बच्चों के साथ मतदान करने के लिए पहुंची है -
.jpg)
- नारायणपुर कलेक्टर एल्मा ने मतदान करने पहुंची बुर्जुग महिला को दिया सहारा। बुजुर्ग महिला मतदाता सिताय बाई के साथ उन्होंने तस्वीर भी खिंचवाई -
.jpg)
- बीजापुर : पदेडा मतदान केंद्र में वीवीपेड मशीन खराब हुई, मतदान रुका, सुबह से दूसरी बार मशीन में खराबी आई
.jpg)
Chhattisgarh: Villagers in Dantewada turnout in large numbers to cast their votes for #LokSabhaElections2019 . On 9th April, BJP MLA Bheema Mandvi and four PSOs lost their lives in a naxal attack in Dantewada. pic.twitter.com/umDXQJhtne
— ANI (@ANI) 11 April 2019
- बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 23.51 प्रतिशत का मतदान हो गया है।
- बीजापुर विधानसभा के तिम्मापुर मतदान केंद्र में जवानों ने दोनों पैरों से दिव्यांग मतदाता को इस तरह पहुंचाया मतदान केंद्र तक
.jpg)
- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-88 दंतेवाड़ा के दूरस्थ मतदान केंद्र क्रमांक-198 बड़ेगुडरा में मतदान करने के के आया एक दिव्यांग मतदाता
.jpg)
- बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 8.5 फीसदी मतदान दर्ज
- बस्तर लोकसभा क्षेत्र में नक्सल खौफ बेअसर नजर आ रहा है। शुरुआती तीन घंटों के मतदान के अनुसार शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार ज्यादा लंबी। मंगलवार को दंतेवाड़ा के जिस श्यामगिरी इलाके में नक्सलियों ने विधायक भीमा मंडावी की कार को विस्फोट से उड़ाया था, वहां के मतदान केंद्र में भी लगी है मतदाताओं की लाइन।
- कूकानार में 100 वर्षीय शकुंतला सिंह भदौरिया ने लोकतंत्र के इस पर्व पर आस्था व्यक्त करते हुए अपना मतदान किया
.jpg)
- विधानसभा क्षेत्र-88 दंतेवाड़ा के अंदरूनी इलाके के मतदान केंद्र क्रमांक-220 श्यामगिरी में सुबह साढ़े 7 बजे मतदान करने के लिए उत्साहित मतदाताओं की लंबी कतार। इसी गांव के समीप 9अप्रैल को नक्सलियों ने धमाका किया था।
.jpg)
.jpg)
- नारायणपुर कलेक्टर पीएस एल्मा ने नयापारा मतदान क्रमांक 48 में लाइन में लगकर मतदान किया। मतदान के बाद सेल्फी जोन में सेल्फ़ी ली।
.jpg)
- बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 9 बजे तक 10.2 प्रतिशत का मतदान हुआ।
Bastar, Chhattisgarh Lok Sabha Election 2019: नक्सली IED धमाके के बाद भी मतदान के लिए दिख रहा उत्साह
- नारायणपुर में मतदान को लेकर बुजुर्गों में भी भारी उत्सह दिख रहा है। करलखा पंचायत की 87 साल की महिला सूकम बाई मानकर वोट डालने के लिए घर से पैदल चलकर आई है। वोट डालने के बाद अपने बच्चों को भी वोट डालने के लिए भेजने की बात कही। इस मतदान केंद्र पर तकनीकी खराबी के कारण करीब 45 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।
- दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के हल्बारास पोलिंग बूथ में नक्सलियों ने पोस्टर लटकाए। मतदान दल एवं सुरक्षा जवानों पहुंचकर बैनर व पोस्टर हटाए। फिलहाल यहां मतदान शुरू हो चुका है। बूथ के पास स्थित पहाड़ियों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना है।
- बीजापुर के चिन्नाकव्वाली में विकलांग मतदाता सबसे पहले मतदान करने पहुंचा -
.jpg)
- प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने परिवार के साथ गृहग्राम नागारास में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारी जीत होगी। तकनीकी समस्या के कारण यहां भी मतदान कुछ देरी से शुरू हुआ।
- दंतेवाड़ा में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर में लेकर आ रहे स्काउट गाइड के बच्चे -
.jpg)
- सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा क्षेत्र में सुबह-सुबह मतदान के लिए भारी भीड़ देखी जा रही है
.jpg)
.jpg)
- नारायणपुर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। एसपी ने विस्फोट की पुष्टि की है। नक्सली वोटिंग के दौरान खौफ पैदा करने के कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद मतदान पर नक्सल खौफ का कोई असर नहीं दिख रहा है।
- दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने परिवार के साथ मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया

- बस्तर में शांतपूर्ण मतदान चल रहा है। मतदाताओं को कोई खौफ नहीं है। देखें वीडियो -
- नगरनार में चार मतदान केंद्रों में कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी रात मतदान केंद्र पर अंधेरे में काटी। वहीं सुबह शौच के लिए कर्मचारियों को पानी भी उपलब्ध हो पाया। गांव में हेंडपंप खोजते रहे कर्मचारी। अधिकांश कर्मचारियों ने स्नान किए बिना ही सुबह मतदान केंद्र पर काम शुरू कर दिया। यहां ग्राम सचिव पूरी रात कर्मचारियों का हाल जानने के लिए भी नहीं पहुंचे।

- नगरनार मतदान केंद्र पर सुबह सुबह अपने बच्चों के साथ मतदान करने पहुंची महिला।

- बीजापुर में मतदान केंद्र क्रमांक 166 में EVM में तकनीकी खराबी के कारण अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है।
- बीजापुर में मतदान शुरू होने से पहले हथियार सहित चार नक्सली गिरफ्तार। नक्सली बड़े हमले की फिराक में थे। बेदरे थाना क्षेत्र पुलिस और सीएएफ ने संयुक्त कार्यवाही के तहत चारों नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
- कांग्रेस के दीपक बैज और भाजपा ने बैदुराम कश्यम के बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा सीपीआई से रामू राम मौर्य, बसपा से आयतु राम मांडवी भी पूरा जोर लगा रहे हैं। कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। खास बात यह है कि भाजपा और कांग्रेस, दोनों के प्रत्याशियों पर आपराधी मामले चल रहे हैं।
- नक्सल प्रभावित होने के कारण यहां के दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंटा में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं, इस लोकसभा के अंतर्गत आने वालीं 4 अन्य विधानसभाओं (जगदलपुर, कोंडागांव, बस्तर, चित्रकूट) में सुबह 7 बजे से 5 बजे तक वोटिंग होगी।
- दक्षिण बस्तर की सीमाएं सील की गई हैं और सीमा से सटे इलाकों में अन्य राज्यों की फोर्स के साथ संयुक्त गश्त की जा रही है। निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों के साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत कुछ पोलिंग बूथ बदले भी हैं।
- बस्तर क्षेत्र में यूं तो विधानसभा चुनाव में 70 फीसद से अधिक मतदान होता रहा है लेकिन लोकसभा चुनावों में औसतन 50 से 52 फीसद मतदान हो पाता है। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बस्तर सीट पर मतदान होने जा रहा है। मतदान के लिए 1878 बूथ बनाए गए हैं।
- छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में धुर नक्सल प्रभावित बस्तर संसदीय सीट के लिए गुरुवार को मतदान होगा।
.jpg)