
नई दिल्ली। सत्रहवीं लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दस जिलों के आठ संसदीय क्षेत्रों में 63.69 फीसद मतदान हुआ।
जिन आठ संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले गए, उनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र शामिल हैं।
मतदान प्रतिशत
---------------
मेरठ में 5 बजे तक 60.05 प्रतिशत
बिजनौर में 5 बजे तक 60.38 प्रतिशत
सहारनपुर में 5 बजे तक 62 प्रतिशत मतदान
मुज़फ्फरनगर में 5 बजे तक 62.27 प्रतिशत
बागपत में 5 बजे तक 60 प्रतिशत
कैराना में 5 बजे तक 60.34 प्रतिशत

पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में यूपी की कुल 80 सीटों में से 8 बागपत, बिजनौर, गौत्तमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, कैराना, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर पर मतदान हो रहा है वहीं बिहार की 40 में से 4 सीटों औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा पर वोटिंग हो रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र की 48 में से 7 सीटों वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।
पहले चरण में नितिन गडकरी, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान जैसे बड़े नेताओं का भविष्य दांव पर है। मालूम हो, इस बार लोकसभा की 543 सीटों पर सात चरण में मतदान होगा और परिणाम 23 मई, गुरुवार को आएगा। आज हो रहे पहले चरण के चुनाव से जुड़ी हर पल की अपडेट यहां पढ़ें-
Live Update:
- बिहार के नवादा के गोविंदपुरा में मतदान के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, दोनों तरफ से हुई फायरिंग।
- महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 38.35 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
Maharashtra: Voting turnout in Nagpur parliamentary constituency till 3 pm is 38.35%. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/3X0j3QVt9t
— ANI (@ANI) 11 April 2019
- यूपी में 3 बजे तक 50.86 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मेरठ में जहां 50.57 प्रतिशत मतदान हुआ है वहीं बिजनौर में 50.05 प्रतिशत, सहारनपुर में 53 प्रतिशत मतदान, मुज़फ्फरनगर में 52.41 प्रतिशत, बागपत में51 प्रतिशत और कैराना में 53.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Voter turnout till 3 pm in Uttar Pradesh is 50.86%. #IndiaElections2019 pic.twitter.com/eGXvs3XMcz
— ANI UP (@ANINewsUP) 11 April 2019
- गाजियाबाद में 3 बजे तक 47 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
- बिहार के औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण के चुनाव के दौरान नकली ईवीएम के साथ एक को हिरासत में लिया गया है। औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित इलाके देव के ढिबरा थाना क्षेत्र के भलुआहि के समीप नकली ईवीएम बरामद किया गया।

- मुजफफरनगर : रतनपुरी के मुस्लिम बहुल गांव टोडा में भाजपा के एजेंट अनुज गुर्जर का सिर फोड़ा। फर्जी मतदान का विरोध करने पर मुस्लिम युवक ने ईंट मारी। मौके पर पुलिस पहुंची।
- मुरादनगर गांव मे एक पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए जाती ग्रामीण महिलाएं।

- महाराष्ट्र में दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
Maharashtra: World's smallest living woman, Jyoti Amge, casts her vote at a polling station in Nagpur. #IndiaElections2019 pic.twitter.com/QsLiaHMGMx
— ANI (@ANI) 11 April 2019
- शामली: कैराना लोकसभा क्षेत्र के कांधला के गांव रसूलपुर गुजरान में मतदान के दौरान बड़ा बखेड़ा हो गया। दो ग्रामीणों ने मतदान कर्मियों पर उन्हें वोट न डालने देने और खुद ही एक प्रत्याशी को वोट देने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी जब अन्य ग्रामीणों को लगी तो काफी संख्या में वह बूथ पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। एमएलसी एवं भाजपा नेता विरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। विवाद बढ़ता देख बीएसएफ जवान ने पांच राउंड हवाई फायरिंग की जिससे हड़कंप मच गया।
- नोएडा में नमो फूड पैकेट्स को लेकर अतिरिक्त चुनाव आयुक्त ने कहा है कि जिस शॉप से पैकेट्स आए वो 10 साल पुरानी है और पूरे घटनाक्रम को अलग रंग देकर मीडिया में पेश किया गया है।
BR Tiwari, Addl. Chief Election Officer on reports of Namo food packets being distributed in Noida: We came to know about this from media reports. There is a very old shop, more than 10-year-old, which has this brand name. It has been highlighted in a different manner in media pic.twitter.com/J0FXBLKSXO
— ANI UP (@ANINewsUP) 11 April 2019
- बिहार में दोपहर 1 बजे तक 34.60 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
Bihar: 34.60% voting recorded in Aurangabad, 33% in Gaya, 37% in Nawada and 29% in Jamui, till 1 pm. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/weQHYz5cji
— ANI (@ANI) 11 April 2019
- यूपी के गाजियाबाद में दोपहर एक बजे तक 30 फीसद मतदान हुआ। हापुड़ में 41% धौलाना में 39.9% मतदान हुआ। वहीं मेरठ में 1 बजे तक 42.13 प्रतिशत, बिजनौर में 39.80 प्रतिशत, सहारनपुर में 41 प्रतिशत मतदान, मुजफ्फरनगर में 36.98 प्रतिशत, बागपत में 38 प्रतिशत और कैराना में 38.70 प्रतिशत मतदान हुआ है।

- सहारनपुर : छुटमलपुर इंटर कालेज में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर
.jpg)
- गाजियाबाद : सड़क न बनने के विरोध में शास्त्री नगर के निकट महाराणा प्रताप नगर में गुलमोहर टावर के वासियो ने चुनाव का बहिष्कार किया। इस तरह का यह पहला मामला आया है। लोगों का कहना है कि काफी गुहार लगाने के बावजूद सड़क निर्माण नहीं कराया गया। हर बार आश्वासन ही दिया गया।
- गाजियाबाद । कैला भट्टा क्षेत्र में लोगों में भारी असंतोष। बड़ी संख्या में लोगों ने वोट करने की शिकायत की है। यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल है।
.jpg)
- नोएडा में अधिकांश पोलिंग स्टेशन्स पर पानी को लेकर लोग परेशान हैं। चिलचिलाती धूप में लाइन में लगना लोगो के लिए मुश्किल हो रहा है। हालांकि, इसके बाद भी लोग हिम्मत नही हार रहे। सेक्टर-78 मंथन स्कूल पर एक महिला काफी देर लाइन में लगने के बाद जब बूथ परिसर में पहुंची तो उसे चक्कर आ गयाऔर वह गिर पड़ी। कुछ महिलाओं व सुरक्षकर्मियों ने मदद की और पानी पिलाया तब वह सामान्य हुई। ठीक होते फिर वह मतदान के लिए चल दी।उसके जज्बे को लोगो ने खूब सराहना की।

- नोएडा के सेक्टर-15 ए में पुलिस की तरफ से नमो थाली बांटने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की किरकिरी। विपक्षी पार्टियों का आयोग भाजपा बंटवा रही नमो थाली। डॉ. महेश शर्मा ने कहा नमो थाली से भाजपा का कोई लेना देना नहीं। जो लोग बांट रहे उनपर कार्रवाई हो। एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा नमो दुकान से खरीदी गई थाली। राजनीतिक पार्टी ने नहीं दी थाली। सूचना है कि निर्वाचन आयोग ने रिपोर्ट तलब की।

- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने परिवार के साथ नागपुर में मतदान किया।
- Noida : सुशीला देवी उम्र 103 वर्ष निवासी (G-1501)प्रतीक लौरल, सेक्टर-120, नोएडा ने आज सुबह 0730 बजे पर्थला खंजरपुर पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।

- गाजियाबाद में सूरज के चढ़ते ही मतदान थमता हुआ नजर आ रहा है। ज्यादातर मतदान केंद्र खाली नजर आ रही है। मुरादनगर में मतदान केंद्रों पर एक-दो वोट ही दिखाई दे रहे हैं। शहरी क्षेत्र में भी यही हाल है।

- सूर्य नगर स्थित विद्या भारती स्कूल में अपना मत डालने के बाद अंगुली पर लगे निशान को दिखाती कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा

- नोएडा फेस 2 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मतदान दिवस के दिन पसरा सन्नाटा।
.jpg)
- गया जिले के डुमरिया प्रखंड अति नक्सल अति नक्सल अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय छकरबंदा मैं मतदाताओं की उमड़ी भीड़। इस मतदान केंद्र पर कुल 4 मतदान केंद्र हैं प्रत्येक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई है। यही वह मतदान केंद्र है जहां बुधवार को नक्सलियों ने दो आईटी बम प्लांट किया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। नक्सलियों के विरोध के बाद भी मतदाताओं ने अपने अपने घरों से वोट देने के लिए निकले। मतदाताओं में उत्साह देखा गया नक्सलियों की कार्रवाई का कोई भी असर यहां देखने को नहीं मिला।
- वसुंधरा स्थित एमिटी स्कूल के मतदान केंद्र पर मत डालने के बाद सेल्फी प्वाइंट पर पहली बार मतदान करने वाली अंजली त्यागी।

- उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे 24.32 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

- सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान के बाद बिहार में 11 बजे तक 21 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसमें औरंगाबाद में 17.10 प्रतिशत, गया में 21 प्रतिश, नवादा में 22 प्रतिशत और जमुई में 21 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

- कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में स्थित मतदान केंद्र में भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने किया मतदान।

- वसुंधरा सेक्टर एक स्थित एमिटी स्कूल में कुमार विश्वास ने पत्नी संग किया मतदान।
.jpg)
- गाजियाबाद । 11 बजे तक 23.50 फीसद हुआ मतदान।
- पूर्व माध्यमिक विद्यालय गेझा में टेंट में बना बूथ।चिलचिलाती धूप का असर यहा मतदान पर दिख रहा है।


- बागपत। परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे डॉ सत्यपाल सिंह।
- केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी ने नागपुर में बूथ नंबर 220 पर अपनी पत्नी के साथ जाकर मतदान किया।
Maharashtra: Union Minister Nitin Gadkari cast his vote at polling booth number 220 in Nagpur parliamentary constituency #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/hSrlIySwUV
— ANI (@ANI) 11 April 2019
- राज्य के सहारनपुर में सुबह 9 बजे तक 8 प्रतिशत, कैराना में 10 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 10 प्रतिशत, मेरठ में 10 प्रतिशत, बिजनौर में 11 प्रतिशत, बागपत में 12 प्रतिशत, गाजियाबाद में 12 और गौतमबुद्ध नगर में भी 12 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- महाराष्ट्र के गोंदिया में 92 साल के डीएन संघानी अपने बेटे और बहू के साथ मतदान करने पहुंचे।
Maharashtra: A 92 year old voter DN Sanghani accompanied by his son and daughter in law after casting their votes at a polling booth in Gondia #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/niom1ttOOn
— ANI (@ANI) 11 April 2019
- मुजफ्फरनगर में भाजपा उम्मीदवार संजीव बालयान ने आरोप लगाया है कि बुरखे में आ रही महिला वोटर्स की जांच नहीं हो रही है और ऐसे में फर्जी मतदान की बड़ी आशंका है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो मैं यहां पुनर्मतदान की मांग करूंगा।
Union Minister and Muzaffarnagar BJP candidate Dr. Sanjiv Balyan: Faces of women in burkhas are not being checked and I allege that fake voting is being done. If not looked into, I will demand a repoll pic.twitter.com/Gphlm2NoRx
— ANI UP (@ANINewsUP) 11 April 2019
- सुबह 9 बजे तक बागपत में 12 प्रतिशत मतदान की खबर है। वहीं यूपी और बिहार में कईं बूथों पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदाता परेशान होते नजर आए।
- सहारनपुर : गंगोह के एचआर इंटर कालेज के बूथ 182 पर ईवीएम आधे घंटे देर से चली।
- ग्रेटर नोएडा में ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पतवाड़ी के बूथ 43, 44 पर लेट हुआ मतदान शुरू, अभी भी बहुत धीमी गति से चल रहा है, मतदान जनता परेशान
- ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बिलासपुर स्थित डॉक्टर राजेंद्र इंटर कॉलेज में पोलिंग बूथ भाग 79 की ईवीएम मशीन 8.30 तक खराब होने के कारण बडी संख्या में मतदाता वापसी लौटने लगे हैं ।
- कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में बूथ 287 पर स्थित ईवीएम मशीन मतदान शुरू होते ही लगभग 20 मिनट तक रही बन्द , 20 मिनट बाद चालू हुआ मतदान।
- बिहार के गया में पोलिंग बूथ के बाहर एक केन बम मिला है। वहीं जमुई लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुछेक मतदान केंद्रों को छोड़कर लगभग सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय से मतदान शुरू हो गया। चकाई, सिकंदरा एवं जमुई विधानसभा क्षेत्र के 1-1 मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने वोट बहिष्कार किया। शहरी क्षेत्र में मतदाताओं की उदासीनता दिख रही है जबकि ग्रामीण इलाके में मतदाता उत्साहित हो सुबह से ही कतारवद्ध है। जमुई में अब तक 11% मतदान की सूचना है।
- बागपत में तो मतदान केंद्र पर शानदार इंतजाम किए गए हैं। बरूत में बूथ नंबर 126 पर वोट डालने आ रहे वोटर्स का ढोल और फूलों की बौछार से स्वागत किया जा रहा है।
#WATCH Flower petals being showered and 'Dhol' being played to welcome voters at polling booth number 126 in Baraut, Baghpat. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/UEvBcihB0B
— ANI UP (@ANINewsUP) 11 April 2019
- गाजियाबाद में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने भी वोट डाला।
- नक्सल प्रभावित इलाके गढ़चिरौली में भी लोग लोकतंत्रा के महायज्ञ में निडर होकर आहुतियां डाल रहे हैं।
Maharashtra: Voting underway at a polling booth in Allapalli village, in Gadchiroli #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/6kImZ8kwPl
— ANI (@ANI) 11 April 2019
- सहारनपुर में मतदान शुरू होते ही लोग जेबी डिग्र कॉलेज पहुंचने लगे और वोट डालने लगे।
Saharanpur: Polling begins at booth number no 349, located at J. B. Jain Degree College. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/KQ8AFzTH2z
— ANI UP (@ANINewsUP) 11 April 2019
- मतदान शुरू होते ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से वोटिंग की अपील की है।
Today is a big day when the polling process begins for 91 Lok Sabha seats in the first phase of General Election 2019. I urge all the voters to participate in the biggest festival of democracy and vote in huge numbers.
— Chowkidar Rajnath Singh (@rajnathsingh) 11 April 2019
- महाराष्ट्र में लोकसभा की वोटिंग महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं, जिनमें से वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरौली-चिमूर, चंद्रपुर और यवतमाल-वाशिम सीट पर पहले चरण में मतदान हो जाएगा।
- प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपील करते हुए यूपी, बिहार व महाराष्ट्र के लोगों से अपील की है कि भारी संख्या में मतदान करें।
लोकशाहीच्या महापर्वाची सुरुवात उद्याच्या मतदानाने होणार आहे. मी महाराष्ट्रातील पहिल्या टप्प्यातील सर्व मतदारांना आवाहन करतो की त्यांनी मोठ्या संख्येने मतदान करावे आणि महाराष्ट्र व भारताला गौरवशाली बनवण्यासाठी एक स्वच्छ व मजबूत सरकार निवडून द्यावे.
जय हिंद! जय महाराष्ट्र!
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) 11 April 2019
ज्ञान और परिश्रम की भूमि बिहार को गुंडाराज, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से दूर रख विकास और प्रगति के शिखर पर ले जाने के लिए प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) 11 April 2019
मैं उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण के मतदाताओं से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
आपका एक वोट उत्तर प्रदेश व देश से जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को पूर्णतः ख़त्म कर विकासवाद और राष्ट्रवाद के युग को बनाये रखने में अहम होगा।
पहले मतदान फिर जलपान
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) 11 April 2019
- मतदान शुरू होते ही प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि पहले चरण का मतदान जिन भी सीटों पर हो रहा है वहां के लोक भारी संख्या में मतदान कर अपने अधिकार का उपयोग करें।
लोकसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान है।
सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में जरूर हिस्सा लें।
अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करें। पहले मतदान, फिर जलपान!
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) 11 April 2019
- गाजियाबाद-गौतमबुद्धनगर में भी पहले चरण का मतदान शुरू। यूपी की 8 सीटों में से गौतमबुद्धनगर, बागपत और गाजियाबाद वीआईपी सीट है। इन सीटों पर भाजपा नेता और केंद्रीय केंद्रीय मंत्री (वीके सिंह, सत्यपाल सिंह और महेश शर्मा) चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा, बसपा-सपा-रालोद गठबंधन व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है।
- महाराष्ट्र में नागपुर के बूथ नंबर 216 पर मतदान शुरू होते ही संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है।
- यूपी, बिहार और महाराष्ट्र की 19 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू।
Voting begins for 91 constituencies in 20 states and union territories in the 1st phase of #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/7RyvOElPz9
— ANI (@ANI) 11 April 2019
पढे़ंः नई दुनिया पर लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरें
Phase 1 Lok Sabha Election: पहले चरण में अब तक हुए मतदान की जानें बड़ी बातें
लोकसभा चुनाव 2019: यहां बैंड-बाजों से हुआ वोटर्स का स्वागत, बरसाए गए फूल, देखें Video
LS Election 2019: यहां ली थी राजीव गांधी ने अपनी जिंदगी की आखिरी आमसभा