यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Check Name In Voter List: अगर घर नहीं पहुंची मतदाता पर्ची, तो भी डाल सकेंगे वोट, बस करना होगा ये काम
Check Name In Voter List: अगर आपके घर मतदाता पर्ची नहीं पहुंची है, तो भी आप आनलाइन वोटर लिस्ट में नाम चेक कर वोट डाल सकते हैं।
By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Fri, 17 Nov 2023 09:06:33 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Nov 2023 09:20:09 AM (IST)
मध्य प्रदेश में आज डाले जा रहे वोटHighLights
- आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव
- शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट
- वोटर लिस्ट में नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
Check Name In Voter List इलेक्शन डेस्क, भोपाल। आज लोकतंत्र के महापर्व का दिन है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। शाम 6 बजे तक मतदाता वोट डाल सकेंगे। लेकिन यदि आपके पास मतदाता पर्ची नहीं पहुंची और बीएलओ को भी अपनी सूची में आपका नाम नहीं मिलता है तो भी आप वोट डाल सकेंगे।
अगर आपके घर मतदाता पर्ची नहीं पहुंची है तो आप आनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और दिखाए गए मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ से संपर्क कर मतदाता पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। यदि उस समय भी बीएलओ के पास आपकी मतदाता पर्ची नहीं मिलती है तो वह आपको यूटीबी और सीरियल नंबर देखकर आपको हस्तलिखित मतदाता पर्ची उपलब्ध करवाएगा। जिसके बाद आप अपना वोट डाल सकेंगे।
ऐसे देखें मतदाता सूची में अपना नाम
अगर आप अपना मतदाता सूची में देखना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं
यहां तीन तरीकों से मतदाता सूची में नाम देखा जा सकता है
पहला- विवरण द्वारा
- विवरण के जरिए मतदाता सूची में नाम देखने के लिए विवरण द्वारा खोजे पेज पर क्लिक करें
- अपने राज्य और भाजपा का चयन करें
- यहां अपना नाम, पिता अथवा पति का नाम और मांगी गई जानकारी दर्ज करें
- सर्च टैब पर क्लिक करते ही पोलिंग स्टेशन सहित अन्य जानकारी दिख जाएगी, जिसका प्रिंट भी लिया जा सकता है।
![naidunia_image]()
वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के बाद इस तरह की पर्ची जनरेट होगी, इसका प्रिंट भी लिया जा सकता है।
दूसरा- EPIC द्वारा
- EPIC द्वारा खोजें टैब पर क्लिक करें
- EPIC नंबर दर्ज करें
- सर्च ऑप्शन पर क्लिक करते ही मतदाता सूची में नाम दिख जाएगा
तीसरा- मोबाइल द्वारा
- मोबाइल द्वारा खोजे टैब पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर दर्ज करें
- ओटीपी प्राप्त कर ओटीपी पर क्लिक करें
- सर्च ऑप्शन पर टैब करते ही मतदाता सूची में नाम दिखाई देने लगेगा
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें