• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023 : पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सिवनी में बोले- मैं मध्य प्रदेश की पहचान सौदे से नहीं करने वाला

MP Election 2023 : म प्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ का तंज- मध्य प्रदेश चौपट प्रदेश बन गया है। मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर है। भ्र...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 22 Oct 2023 03:19:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Oct 2023 03:19:46 PM (IST)
MP Election 2023 : पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सिवनी में बोले- मैं मध्य प्रदेश की पहचान सौदे से नहीं करने वाला

HighLights

  1. पाटन के ककरैटा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध।
  2. बोले- मैं मुख्यमंत्री था, मैं भी सौदा कर सकता था।
  3. मैं तो मुख्यमंत्री था मैं भी उनसे डबल दे सकता था।

MP Election 2023 : नई दुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। सौदा हुआ हमारी सरकार नहीं रही। मैं मुख्यमंत्री था, मैं भी सौदा कर सकता था। विधायक मेरे पास आते थे कि आज हमें इतना पैसा मिला। मैंने कहा रख लेना मौज करना। मैं सौदा करके कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। मैं मध्य प्रदेश की पहचान सौदे से नहीं करने वाला। ये तो शिवराज सिंह जी सौदा कर लें। जाओ ले लौ पैसे पर मैं एक पैसा नहीं देने वाला। मैं तो मुख्यमंत्री था मैं भी उनसे डबल दे सकता था। पर मैंने कहा मैं नहीं दूंगा। ये मैंने तय किया था कुर्सी जाती है, तो जाए। यह बातें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सिवनी के गाेपालगंज में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

साढ़े 11 माह में हमने नीति और नीयत साफ की

सिवनी विस से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि हमारी सरकार बनी थी, 15 महीने चली। इसमें ढाई महीने आचार संहिता में निकल गए। साढ़े ग्यारह माह में हमने नीति और नीयत साफ की। भविष्य आपके हाथ में है। चुनाव तो आते हैं, पंचायत चुनाव आता है, नगर निकाय चुनाव आते हैं, जिला पंचायत का चुनाव आता है। चुनाव के अलग-अलग मायने होते हैं।


17 नवंबर को सिवनी के भविष्य का चुनाव

17 नवंबर को जो चुनाव है, यह केवल एक उम्मीदवार का नहीं, यह केवल एक पार्टी का नहीं है। ये मध्य प्रदेश के भविष्य, सिवनी के भविष्य का चुनाव है। उपस्थितजनों से कहा आप ही भविष्य की रक्षा करेंगे, आप रक्षक हैं। नौजवानों से कहा अपने देश को समझिए, भारत जैसा कोई ऐसा देश विश्व में है, जहां इतने धर्म, इतनी जातियां, इतनी भाषाएं, इतने देवी-देवता और इतने त्यौहार होते हैं। भारत की संस्कृति जोड़ने की है, भाईचारा की है। संस्कृति में हमला हो रहा है। बाबा साहब आंबेडकर ने एक अच्छा संविधान बनाया है, लेकिन वह गलत हाथों में चला जाएगा, तो क्या होगा।

कमल नाथ, कांग्रेस नहीं सच्चाई का साथ देना

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि 17 नवंबर को आप जो बटन दबाएं वह सिवनी के भविष्य का बटन दबाएंगे, मध्यप्रदेश के भविष्य का बटन दबाएंगे। तस्वीर रख लीजिए अपने सामने मध्यप्रदेश, अपने जिले की। कमल नाथ का साथ मत देना, कांग्रेस का साथ मत देना पर सच्चाई का साथ तो दे देना। ये तो आपसे विनती करना चाहता हूं।

शिवराज 22 हजार से ज्यादा घोषणाएं कर चुके हैं

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान घोषणा पर घोषणा किए जा रहे हैं और वो अब तक 22 हजार से ज्यादा घोषणाएं कर चुके हैं। शिवराज सिंह से इस चुनावी दौर में कुछ भी घोषणा करवाई जा रही है। तंज कसते हुए कहा कि जहां नदी भी न हो वहां भी शिवराज सिंह चौहान पुल की घोषणा कर देंगे। शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया कि वो उनसे सिर्फ इतना ही पूछना चाहते हैं कि 18 साल के शासन में उन्होंने मध्य प्रदेश को दिया क्या? कमलनाथ ने कहा कि इस सरकार ने इन वर्षों में राज्य को सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ही दिया है।

एक बात और बता दूं...

कमल नाथ ने घर-घर में शराब भी दी। यह शिवराज सिंह जी की बहुत बड़ी उपलब्धि है।उन्हें मध्यप्रदेश की समस्याएं नहीं दिखती। सिर्फ उनका मुंह चलता है। मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर है। भ्रष्टाचार का इतिहास बनाया है। 50 प्रतिशत दो अपना काम करवा लो। 50 एकड़ जमीन होने के बाद भी पैसे देकर गरीबी रेखा का कार्ड बनवा लो। आपका हाईवे भी टूटने लगा है क्यों टूट रहा। छोटे-छोटे ठेकेदार है, वो अपना कमीशन देते है। काम शुरू करते हैं और गायब हो जाते हैं। मैं आपका पड़ोसी हूं पर आपने मेरा लाभ नहीं उठाया। छिंदवाड़ा के सभी सीट पर कांग्रेस का विधायक, महापौर है। मेरी भी तमन्ना थी मेरी भी इच्छा है कि मैं सिवनी को छिंदवाड़ा बनाऊं। मैं यह सालों कहता गया पर आपने मौका नहीं दिया। पेंच की योजना बनी तब मैंने कहा सिवनी के साथ न्याय होना चाहिए।